देश

जानिए: कितनी है पार्लियामेंट में सासंदों की अटेंडेंस

SANSAD जानिए: कितनी है पार्लियामेंट में सासंदों की अटेंडेंस

नई दिल्ली। संसद में 545 सासंद हैं। जिनमें से केवल 5% सासंद ऐसे हैं जो पार्लियामेंट में पूरी तरह उपस्थित रहते हैं। बाकी के सासंद कहा रगते हैं ये किसी को नहीं पता। बता दें कि इस मामले में सोनिया गांधी राहुल गांधी से आगे हैं। वो राहुल से ज्यादा सासंद में उपस्थित रहती हैं। वहीं अटेंडेंस का रिकोर्ड बांदा से बीजेपी मंत्री भैरों प्रसाद मिश्रा ने बनाया है। भैरों ने 1,468 डिबेट और डिस्कशन में हिस्सा ले चुके हैं।

SANSAD जानिए: कितनी है पार्लियामेंट में सासंदों की अटेंडेंस

बता दें कि पीआरएस लेगिस्लेटिव ने जो डाटा पेश किया है उसमें सोनिया की तबियत खराब होने के कारण भी वो राहुल से आगे हैं। पार्लियामेंट में सोनिया की अटेंडेंस 59% है तो वहीं राहुल की 54% है। अटेंडेंस के मुताबिक तीन सालों में सोनिया ने 5 डिबेट में हिस्सा लिया तो वहीं राहुल 11 डिबेट में हिस्सा ले चुके हैं।

वहीं कांग्रेस के सासंद वीरप्पा मोइली की उपस्थिति 91% है और लोकसभा में कांग्रेस सांसद वीरप्पा मोइली की 91% और मल्लिकार्जुन खड़गे की अटेंडेंस 92% रही। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया की 80% और राजीव सातव की 81% रही। 133 यानी 25% MPs की अटेंडेंस 90% रही। राज्यसभा और लोकसभा दोनों में सांसदों की अटेंडेंस का नेशनल एवरेज 80% रहा। वहीं डाटा की माने तो 22% ऐसे सासंद हैं जिन्होंने लोकसभा में आधी या उससे भी कम सिटिंग में हिस्सा लिया।

जहां एक तरफ सोनिया राहुल से आगे हैं तो वहीं मुलायम सिंह यादव अपनी बहु डिंपल से आगे हैं। उनकी अचेंडेंस डिंपल यादव से ज्यादा है। मुलायम सिंह यादव लोकसभा में 79% उपस्थित रहे तो वहीं उनकी बहु डिंपल यादव 35% उपस्थित रही। वहीं 50% अटेंडेंस वालों मंत्रियों में PMPK के अंबुमणि रामदौस (45%) और JMM के शिबु सोरेन (31%) रहे।

100% अटेंडेंस वाले सांसद

1) भैरों प्रसाद मिश्रा- BJP
2) रमेश चंदर कौशिक- BJP
3) गोपाल शेट्टी- BJP
4) कीर्ति सोलंकी- BJP
5) कुलमणि सामल- BJD

चीफ मिनिस्टर्स की क्या पोजिशन

– योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश)- 72%
– अमरिंदर सिंह (पंजाब)- दिसंबर तक 6%
– महबूबा मुफ्ती (जम्मू-कश्मीर)- 35%

एक्टर-एक्ट्रेसेस की संसद में मौजूदगी

– किरण खेर (चंडीगढ़): 86%
– मनोज तिवारी (नॉर्थ ईस्ट दिल्ली): 77%
– शत्रुघ्न सिन्हा (पटना साहिब): 70%
– मुनमुन सेन (बांकुरा-प. बंगाल): 70%
– परेश रावल (अहमदाबाद ईस्ट): 68%
– भगवंत मान (संगरूर-पंजाब): 52%
– विनोद खन्ना (गुरुदासपुर): 50% – इनका इसी साल 27
अप्रैल को निधन हो गया।
– हेमा मालिनी (मथुरा): 35%
– दीपक अधिकारी (प. बंगाल): 9%

Related posts

10 फीट गहरी बोरवेल में गिरा 6 साल का बच्चा,निकाला सुरक्षित बाहर

bharatkhabar

बुलेट ट्रेन आएगी और सब कुछ खत्म कर जाएगी- पी. चिदंबरम

Pradeep sharma

हलाला के नाम पर दोस्त को सौंपी पत्नी, पीड़िता ने लगाई PM मोदी से गुहार

piyush shukla