पर्यटन

पर्यटन विकास के स्वामित्व में आया होटल लेकव्यू अशोका

ramdwev 30 पर्यटन विकास के स्वामित्व में आया होटल लेकव्यू अशोका

भोपाल। राजधानी भोपाल का प्रसिद्ध होटल लेकव्यू अशोका पर्यटन निगम का हो गया है। स्थानीय श्यामला हिल्स स्थित इंडियन टूरिज्म डेवलपमेंट कार्पोरेशन के होटल लेकव्यू अशोका को अब मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित किया जाएगा। इसके लिए गुरुवार को नई दिल्ली में शेयर ट्रांसफर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किये गये।

ramdwev 30 पर्यटन विकास के स्वामित्व में आया होटल लेकव्यू अशोका

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय में हुए एमओयू से होटल लेकव्यू अशोका मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के पूर्णत: स्वामित्व में आ गया है। भविष्य में इसका नाम ‘होटल लेकव्यू’ होगा।

मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भोपाल स्थित इंडियन टूरिज्म डेवलपमेंट कार्पोरेशन के होटल लेकव्यू अशोका को अब मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में स्वयं पहल कर भारत सरकार को पत्र लिखा था। चौहान, पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेन्द्र पटवा एवं पर्यटन निगम के अध्यक्ष तपन भौमिक ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए पर्यटन निगम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। इस मौके पर प्रदेश के पर्यटन सचिव एवं निगम के एमडी हरि रंजन राव एवं कंपनी सचिव संदेश यशलाहा और होटल अशोका लेकव्यू के जनरल मैनेजर अविनास गजरानी मौजूद थे।

होटल अशोका
आधुनिक शहर भेपाल झीलों और स्वास्थयवर्धक मौसम के साथ ही कला का केन्द्र भी है शामला पहाड़ियों के ऊपर स्थित नए चार मंजिला होटल लेक व्यू अशोक से मुख्य झील दिखाई देती है अपने विस्तृत भू-दृश्यों के साथ होटल का वास्तुशिल्प डिजाइन अनूठा हैं। प्रतिष्ठित होटल लेकव्यू अशोका 3 स्टार श्रेणी का है। इसमें 4 सूइट, 39 डीलक्स रूम, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट आदि सुविधाएँ उपलब्ध हैं। होटल की प्रमुख विशेषता यह है कि यहाँ से बड़े तालाब का बड़ा ही सुन्दर नजारा दिखता है।

Related posts

‘2020 सिख रेफरेंडम ऐप’ का जबरदस्त विरोध, लोगों ने की ये मांग

Trinath Mishra

बापू से जुड़े ये स्थल आज पर्यटन के बड़े केन्द्र बन गए हैं

piyush shukla

हेलीकॉप्टर सेवा बनाएगी वृंदावन कुंभ के दर्शन को मजेदार, प्रेम मंदिर से होगी शुरू

Aditya Mishra