मुंबई। अपनी रैपिंग से दुनिया को थिरकाने वाले हनी सिंह ने सबको पछाड़ते हुए यूट्यूब पर नया रिकॉर्ड बनाया है।
आपको बता दें कि रैपर हनी सिंह के गाने ‘धीरे-धीरे से’ को यूट्युब पर 20 करोड़ से जयादा लोगों ने देखा है। भारतीय संगीत की दुनिया के लिए यह एक नया रिकॉर्ड है।
बात दें कि हनी सिंह का गाना ‘धीरे-धीरे’ से 1990 में आई फिल्म ‘आशिकी’ के गाने का रीमेक है, इस गाने में सोनम कपूर और ऋतिक रोशन ने काम किया है और इसमें ‘यो यो’ की रैप भी है। ऐसे में यह माना जा सकता है कि काफी समय से चर्चाओं से बाहर रहने वाले हनी सिंह इस धमाके के साथ लौट आए है।