September 8, 2024 7:02 am
featured यूपी राज्य

केंद्रीय गृह मंत्री ने लखनऊ में एक कार्यक्रम में उल्फा हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया

केंद्रीय गृह मंत्री ने लखनऊ में एक कार्यक्रम में उल्फा हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया

असम के तिनसुकिया में उल्फा हमले को लेकर गृह मंत्री राजनाथ सिंह बेहद गंभीर हैं। लखनऊ में बीते रोज विद्या भारती स्कूल के राष्ट्रीय स्तर की क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन पर राजनाथ सिंह पहुचे थे।जहां उन्होंने पुरस्कार वितरण किया। ये कार्यक्रम पीएसी 35वीं वाहिनी महानगर में आयोजित किया गया था।जहां राजनाथ सिंह ने असम के तिनसुकिया में आम लोगों पर उल्फा के हमले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

 

केंद्रीय गृह मंत्री ने लखनऊ में एक कार्यक्रम में उल्फा हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया
केंद्रीय गृह मंत्री ने लखनऊ में एक कार्यक्रम में उल्फा हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया

इसे भी पढ़ेःअसम में बाढ के हालात का जायजा लेने पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि इस तरह की कायराना हरकत जरा भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस प्रकरण पर मैंने असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल से बातचीत की है।लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने विद्या भारती को विश्व की श्रेष्ठ शिक्षण संस्थान में से एक बताया उन्होंने कहा कि मैं 15 वर्ष की आयु से इस संस्थान से अच्छी तरह से परिचित हूं। यह संस्थान बच्चों के सर्वांगीण विकास पर काम करता है। दूसरी जगहों के मुकाबले यहां के बच्चों की बातचीत में अंतर होता है। ज्ञान के साथ संस्कार भी देना जरूरी होता है। ज्ञान में संस्कार ही समाज के लिए कल्याण है।

आपको बता दें कि लखनऊ में बीते रोज विद्या भारती स्कूल के राष्ट्रीय स्तर की क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन पर केंद्रीय गृह राजनाथ सिंह पहुचे थे।जहां उन्होंने पुरस्कार वितरण किया। ये कार्यक्रम पीएसी 35वीं वाहिनी महानगर में आयोजित किया गया था।जहां राजनाथ सिंह ने असम के तिनसुकिया में आम लोगों पर उल्फा के हमले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंन कहा कि इस घटना को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

महेश कुमार यादव

Related posts

गिरफ्तारी के पहले कासकर ने की थी दाऊद से बात, जज ने मांगा नंबर

Vijay Shrer

गजब: भिखारी की हुई मौत तो मिली इतनी रकम की पुलिस को गिनने में लगे कई घंटे

Trinath Mishra

यूपी में 20 IAS अफसरों के तबादले, मृत्युंजय कुमार नारायण बने सीएम सचिव

Rahul srivastava