खेल

हॉकी इंडिया लीग में मुंबई ने कलिंगा को 5-2 से हराया

hockey match हॉकी इंडिया लीग में मुंबई ने कलिंगा को 5-2 से हराया

भुवनेश्वर। मुंबई ने रविवार को कोल इंडिया हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के पांचवें संस्करण में मेजबान टीम कलिंगा लांसर्स को 5-2 से हरा दिया। इस जीत के बाद मुंबई के सात मैचों से 23 अंक हो गए हैं और वह अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है।

hockey match हॉकी इंडिया लीग में मुंबई ने कलिंगा को 5-2 से हराया

मुंबई के लिए हरमनप्रीत सिंह, फ्लोरिन फुच्स और गुरजंत सिंह ने गोल किए। लीग की दो शीर्ष टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद थी। मुंबई के गोलकीपर डेविड हार्टे और कलिंगा के गोलकीपर एंड्र चार्टर ने पहले 10 मिनट में तीन-तीन पेनाल्टी कॉर्नर रोके। हार्टे ने 20वें मिनट में एक बार फिर कलिंगा के ग्लेन टर्नर का शॉट रोक मेजबानों को बढ़त नहीं लेने दी।

दूसरे क्वार्टर में आखिर मुंबई को सफलता मिली। 23वें मिनट में मुंबई को पेनाल्टी कॉर्नर मिला जिसे हरमनप्रीत ने गोल में बदल कर टीम का खाता खोला। 1-0 की बढ़त के साथ आत्मविश्वास से भरी दिख रही मुंबई की टीम ने 31वें मिनट में मैच पर अपनी पकड़ को और मजबूत कर लिया। उसके लिए फुच्स ने शानदार बैक-हैंड गोल किया। यह मैच का पहला फील्ड गोल रहा, जिससे मुंबई का स्कोर 3-0 हो गया।

गौरतलब है कि एचआईएल में फील्ड गोल को दो गोल माना जाता है। इसके बाद मेहमान टीम और आक्रामक हो गई। उसने कलिंगा के घेरे में कई बार आक्रामण किया लेकिन वह गोल नहीं कर पाई। मैच समाप्ति से कुछ ही मिनट पहले कलिंगा ने पेनाल्टी कॉर्नर लेने और फील्ड गोल मारने की कई कोशिशें की लेकिन मुंबई के गोलकीपर हार्टे ने उनकी हर कोशिश को असफल कर दिया।

कलिंगा की वापसी की उम्मीद को 53वें मिनट में बड़ा झटका लगा। गुरजंत सिंह ने एक और फील्ड गोल कर मुंबई को 5-0 की बड़ी बढ़त दिला दी। कलिंगा की जीत की उम्मीदें यहां से लगभग खत्म हो गईं। तीन मिनट बाद टर्नर ने दाईं तरफ से क्रॉस के जरिए फील्ड गोल दाग मेजबान टीम की हार को शर्मनाक होने से जरूर बचा लिया।

 

Related posts

भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच को लेकर बोले स्मिथ हमारे गेंदबाज भारत पर पड़ेंगे भारी

Breaking News

एशियाई खेलों का जकार्ता में होगा उद्घाटन कल से होंगे इवेंट्स

mahesh yadav

अगले तीन महीनों के लिए टीम से बाहर हुए शाकिब, बोले ‘फिज़ियो नहीं पहचान पाए चोट’

mahesh yadav