उत्तराखंड राज्य

खुशखबरी: लगातार सुधर रहा लोकगायक नेगी दा का स्वास्थ्य

neegi खुशखबरी: लगातार सुधर रहा लोकगायक नेगी दा का स्वास्थ्य

देहरादून। लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी दा के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति पर संतोष जताया है। अभी दो-तीन दिन और उन्हें बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा। उसके बाद नेगी दा पूरी तरह ठीक होकर अपने घर आ सकते हैं। नेगी दा एक ऐसे लोकगायक हैं जिनके लोक गीत बहुत ही मशहूर हैं और उत्तराखंड की संस्कृति का हिस्सा है।

neegi खुशखबरी: लगातार सुधर रहा लोकगायक नेगी दा का स्वास्थ्य

 

बता दें कि लोकगायक नेगी दा के पुत्र कविलास नेगी ने बताया कि अभी वह वेंटिलेटर पर ही हैं और उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। वह लोगों को पहचान पा रहे हैं और हाथ व सिर हिलाकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। चिकित्सक उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

वहीं नेगी दा को देखने के लिए पिछले दिनों मुख्यमंत्री समेत प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, निम के कर्नल अजय कोठियाल, दिल्ली हाईकोर्ट के सॉलिसिटर जनरल संजय दरमोड़ा भी गए थे | अस्पताल में मिलने वाले उनके प्रशंसकों के आने का क्रम अभी भी जारी है।

साथ ही नेगी दा के छोटे भाई परविंदर नेगी ने बताया कि उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों से प्रमुख लोग अपने चहेते लोक कलाकार का स्वास्थ्य जानने के लिए दून पहुंच रहे हैं। पिता के बारे में चल रही भ्रामक खबरों पर नेगीदा के पुत्र ने कहा कि सोशल मीडिया में गलत तथ्य आने से प्रशंसकों में बैचेनी थी। इसलिये समय-समय पर पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी जा रही है।

Related posts

जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती की कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, कविंदर गुप्ता बनेंगे डिप्टी सीएम

Rani Naqvi

UP Election 3rd Phase Voting: यूपी के 16 जिलों में हुआ 61.61 फीसदी मतदान

Neetu Rajbhar

उधम सिंह नगर: दहेज की प्रताड़ना से परेशान नव विवाहिता ने लगाई फांसी

Rahul