उत्तराखंड

हर्ष फायरिंग मे चली गोली से एक युवक घायल

uttarakhand हर्ष फायरिंग मे चली गोली से एक युवक घायल

देहरादून। उत्तराखंड के भगवानपुर के धीर मजरा गांव में एक शादी के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। दुल्हे के कुछ रिस्तेदार डीजे पर चल रहे गाने के साथ फायरिंग भी कर रहे थे। जिसके कारण गोली लगने से एक युवक घायल हो गया जिसको पास के एक अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।

uttarakhand हर्ष फायरिंग मे चली गोली से एक युवक घायल

यह घटना भगवानपुर के मजरा गांव की है जहां पर एक डीलर के घर की लड़की की शादी थी जिसमें बरात में आए हुए दुल्हे के एक दोस्त के द्वरा चलाई गयी गई गोली से एक 20 वर्षीय कार्तीक नामक युवक घायल हो गया है। हालांकि आपको बता दें की रात्रि के 3 बजे जब दुल्हा जयमाला के लिए तैयार होकर स्टेज पर जा रहा था की तभी उसका दोस्त प्रवीण कुमार ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिसकी चपेट में आने के कारण दुल्हन पक्ष के कार्तीक को गोली लग गई और उसकी हालात काफी गंभीर हो गई जिसके वजह से बारातियों में अफरा तफरी मच गई और लड़की पक्ष के लोगों ने उसे नजदीक के अस्पताल रुड़की मे भरती कराया जहां उसकी हालात अभी भी गंभीर बनी हुई है।

हालांकि किसी तरीके से शादी की रस्म को पूरा किया गया बारात पक्ष के लोग भी काफी सहमें हुए थे। लड़की पक्ष ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी दूल्हे के दोस्त प्रवीण को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है की कहीं प्रवीण शराब के नशे मे तो नही था।  हालांकि सरकार के प्रतिबंध लगाने के बाद भी लोग शादियों में हर्ष फायरिंग करते है जिसके कारण कितने लोग अपने जान से हाथ धो बैठे है।

Related posts

उत्तराखंड: हरीश रावत ने ली हार की जिम्मेदारी, कहा चुनाव के नतीज़ों से हुए हैरान

Rahul

खाली पड़े पदों पर आज कैबिनेट मीटिंग में हो सकता है फैसला, युवाओं के लिए खुशखबरी

bharatkhabar

रवाना हुई विश्व प्रसिद्ध बाबा श्री केदारनाथ जी की डोली, आज पहुंचेगी गौरीकुण्ड 

Shubham Gupta