राजस्थान से होते हुए हरियाणा, दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी चोटी काटने का मामला सामने आया है। अब पंजाब में भी ऐसे मामले सुर्खियों में आने लग गए हैं। इस मामले में कई सारी वारदातें सामने आने के बाद अभी तक इसके पीछे किसका हाथ है, पता नहीं लग पाया है। पुलिस अभी तक इसका खुलासा नहीं कर पाई है कि इतनी सारी वारदातों के पीछे आखिर किसका हाथ है।
वही पंजाब के भटिंडा की चंदसर बस्ती में एक महिला की चोटी काटने का मामला सामने आने पर पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद महिला का कहना है कि वह बाथरूम में गई और उसे काला साया दिखा। महिला का कहना था कि काला साए के पास कैंची थी। महिला का कहना था कि उसने जैसे ही काले साए को देखा तो वह बेहोश हो गई थी लेकिन जब उसे होश आया तो उसकी चोटी कट गई थी। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
लोगों ने अंधविश्वास के चलते अपने घर के बाहर झाड़-फूंक करना शुरू कर दिया है। लोग तरह तरह की चीजें अपने घर के बाहर अंधविश्वास के कारण लगा रहे हैं। कई लोगों इसे अंधविश्वास के कारण इसके पीछे आत्मा-प्रेत का हाथ बता रहे हैं। राजस्थान और हरियाणा से लगे हुए राज्यों में इस मामले की आग फैलती जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि कोई गिरोह ऐसे मामलों में अंधविश्वास को हवा देने में लगा हुआ है।