हेल्थ

यूपी में खुलेंगे छह आयुष अस्पताल, 712 एम्बुलेंस खरीदेगी सरकार

yatri 3 यूपी में खुलेंगे छह आयुष अस्पताल, 712 एम्बुलेंस खरीदेगी सरकार

लखनऊ। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में 03 लाख 84 हजार करोड़ रूपये का बजट पेश किया। बजट में स्वास्थ्य का खास ध्यान रखा गया है। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत प्रदेश के छह जिलों में आयुष अस्पतालों की स्थापना होगी। इसके अलावा प्रदेश में 712 नई एम्बुलेंस सरकार खरीदेगी।

yatri 3 यूपी में खुलेंगे छह आयुष अस्पताल, 712 एम्बुलेंस खरीदेगी सरकार
यह आयुष अस्पताल लखनऊ,कानपुर,बरेली, बस्ती, कुशीनगर और वाराणसी में खोले जायेंगे। सूबे में आयुष चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने का बड़ा प्रयास है। इसके अलावा 100 बेड के अस्पतालों के लिए 85 करोड़ की व्यवस्था की गयी है। वहीं सिविल अस्पताल के लिए 19 करोड़ रूपये की व्यवस्था की गयी है। इसी तरह 300 बेड के दो अस्पताल भी प्रदेश में खोले जायेंगे।
इसके अलावा बजट में कहा गया है कि सरकार 712 नई एम्बुलेंस भी खरीदेगी। इसके अलावा 06 जिलों में 50 अस्पताल खोले जाने का जिक्र है। इसके अलावा 20 जिलों में कृषि विज्ञान केन्द्र खोले जायेंगे। 10 नये डेयरी प्लांटों की स्थापना की जायेगी। हर विश्वविद्यालय में पण्डित दीन दयाल शोध पीठ की स्थापना होगी।

Related posts

शराब है खराब, जानिए कितनी मात्रा में करना चाहिए शराब का सेवन

Nitin Gupta

ठंड में डिहाइड्रेशन की कमी से बचने के लिए खास उपाय

piyush shukla

वैक्सीन अभी आई नहीं, ये परेशानियां मुंह बाये खड़ी हैं

Trinath Mishra