featured धर्म यूपी

गोवर्धन: ठाकुर हरिदेव जी महाराज का मनाया गया प्राकट्योत्सव, संकीर्तन के साथ निकाली गई डोला शोभायात्रा

WhatsApp Image 2022 03 20 at 9.21.15 AM 1 गोवर्धन: ठाकुर हरिदेव जी महाराज का मनाया गया प्राकट्योत्सव, संकीर्तन के साथ निकाली गई डोला शोभायात्रा

गोवर्धन: मानसी गंगा तट स्थित हरिदेव जी महाराज के प्राकट्योत्सव  पर शनिवार को ठाकुर जी का डोला निकाला गया। डोला शोभायात्रा में हरदेव जी महाराज का जगह-जगह आरती उतारकर व पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। मानसी गंगा तट स्थित प्राचीन हरदेव जी मंदिर से दोपहर मे जतीपुरा  परिक्रमा मार्ग स्थित बिछुआ कुंड तक  हरिनाम संकीर्तन के साथ डोला शोभायात्रा निकाली गयी।

ये भी पढ़ें :-

गोवर्धन: गौर पूर्णिमा पर मनाया चैतन्य महाप्रभु का प्राकट्योत्सव, महंत केशव दास महाराज ने किया अभिषेक

ठाकुर हरिदेवजी का किया गया श्रृंगार
इससे पूर्व ठाकुर हरिदेवजी का प्रातःकालीन बेला में अभिषेक कर श्रृंगार व फूल बंगला सजाकर होली का गुलाल लगाया गया। दोपहर मे ठा. हरदेव जी के विग्रह को डोला मे विराजकर नगर भ्रमण करते हुये बिछुआ कुण्ड स्थित प्राकट्य स्थल ले गये।

Screenshot 2022 03 20 10.14.22 AM गोवर्धन: ठाकुर हरिदेव जी महाराज का मनाया गया प्राकट्योत्सव, संकीर्तन के साथ निकाली गई डोला शोभायात्रा

जहां स्थानीय कलाकारों द्वारा ढप-ढोलक, मृदंग, हारमोनियम की धुन पर  समाज गायन में पारंपरिक होली गीत, रसियाओं पर भक्तों ने रंग-गुलाल की वर्षा की।

भक्तों ने जमकर किया नृत्य
आज ब्रज में होरी रे रसिया पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया। बृज कवि घासीराम जी के रचित बृज की तोय लाज मुकुट वारे, सपने मे खेल गयो होरी श्याम पर भक्त बाव विह्ल हो खये। नृत्य और थिरकन के बीच श्रद्धालु आनंद रस में डूबे नजर आये।

Screenshot 2022 03 20 10.14.37 AM गोवर्धन: ठाकुर हरिदेव जी महाराज का मनाया गया प्राकट्योत्सव, संकीर्तन के साथ निकाली गई डोला शोभायात्रा

देर शाम को डोला शोभायात्रा बिछुआ कुण्ड से नगर भ्रमण करती हुई हरदेव छी मंदिर पहुची। बता दें कि बृज मै भगवान श्री कृष्ण के परपौत्र बज्रनाभ द्वारा स्थापित चार देवो मे से एक हरदेव जी महाराज हैं ।

ये रहे उपस्थित
बिछुआ कुण्ड पर मंदिर सेवायत पुजारी परिवार वासुदेव पुजारी , सोनाराम पुजारी , टीकाराम पुजारी , श्यामसुन्दर पुजारी , रूपकिशोर पुजारी , बृजनंदन आदि ने प्रतिवर्ष की भांति भंडारा प्रसादी का आयोजन कराया।

WhatsApp Image 2022 03 20 at 9.21.16 AM 1 गोवर्धन: ठाकुर हरिदेव जी महाराज का मनाया गया प्राकट्योत्सव, संकीर्तन के साथ निकाली गई डोला शोभायात्रा

इस अवसर पर आचार्य गोस्वामी पुरुषोत्तम लालजी महाराज, केशवाचार्य गोस्वामी, जी पी गोस्वामी, विनोद गोस्वामी,  गोस्वामी सतीश चंद्राचार्य,  बृजेश गोस्वामी, चंद्र मोहन गोस्वामी, धनवंतरी देव गोस्वामी, भगवत स्वरूप गोस्वामी आदि  उपस्थित रहे।

Related posts

अचानक ट्रेन में पहुंचे रेल मंत्री, यात्रियों से लिया फीडबैक

Vijay Shrer

गोविंदा के साथ कॉमेडी का तड़का लगाने आ रहा है चूजा, ट्रेलर हुआ रिलीज

mohini kushwaha

केंद्र सरकार ने करतारपुर साहिब जाने वाले पहले जत्थे की सूची जारी की, जाने कौन-कौन है शामिल

Rani Naqvi