बिज़नेस

गूगल ने दी म्यूजिक लवर्स को ये सौगात, 89 रूपए में महीने भर सुनिए पसंदीदा गाने

goo गूगल ने दी म्यूजिक लवर्स को ये सौगात, 89 रूपए में महीने भर सुनिए पसंदीदा गाने

नई दिल्ली। म्यूजिक लवर्स के लिए गूगल इंडिया ने गुरूवार को एक खास ऐलान किया। गूगल ने भारत में ‘गूगल प्ले म्यूजिक’ की सुविधा की घोषणा की। कंपनी के द्वारा जारी किए गए एक बयान में बताया गया कि, “गूगल प्ले म्यूजिक सभी एंड्रायड, आईओएस और वेब पर उपलब्ध है। इस पर संगीत प्रेमी अपने पसंदीदा गानों को सुनने, डाउनलोड करने के अलावा आॅफलाइन डाउनलोडिंग करके भी सुन सकते हैं।

कस्टमर्स पहली स्टेज पर साइनअप करके सभी तीनों प्लेटफार्मो पर निशुल्क परीक्षण कर सकते हैं।” इसमें कहा गया है, “शुरुआती पेशकश के तौर पर यदि आप पहले 45 दिनों में साइन अप करते हैं, इसके बाद हर महीने आपको 89 रूपए खर्च करने होंगे। इस सुविधा का लाभ आप 45 दिन के अंदर ही पंजीकरण कराने पर ही ले सकते हैं।

goo गूगल ने दी म्यूजिक लवर्स को ये सौगात, 89 रूपए में महीने भर सुनिए पसंदीदा गाने

‘गूगल प्ले म्यूजिक’ पर 4 करोड़ से भी ज्यादा गानों की लिस्ट है, जिसमें बाॅलीवुड के साथ साथ इंटरनैशनल गानों भी शामिल हैं। इस एप के जरिए यूजर्स को अपनी लोकेशन डालनी होगी और फिर लोकेशन के आधार पर प्लेलिस्ट भी बदल जाएगी। बता दें कि सितंबर 2016 में गूगल ने अपने प्ले म्यूजिक सर्विस को भारत में वापस ले लिया था। कंपनी का कहना है कि उस वक्त सिर्फ इसने गाना खरीदने की व्यवस्था ही थी और सब्सक्रिप्शन का विकल्प मौजूद नहीं था लेकिन अब इस सुविधा से सावन, गाना और अन्य वेबसाइट्स को टक्कर मिलेगी।

Related posts

‘मेड इन इंडिया’ का विमान पहली बार भारतीय आसमान में भरेगा उड़ान

Rani Naqvi

केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की 29वीं बैठक

Rani Naqvi

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट

bharatkhabar