featured दुनिया देश

गूगल दे रहा भारत-नेपाल समेत तीन देशों के बाढ़ पीड़ितों को 10 लाख डोलर

google donation Flood victim

नई दिल्ली। गूगल ने बाढ़ की दिक्कते झेल रहे पीड़ितों के लिए एक फैसला लिया है। दरअसल गूगल ने बाढ़ की मार झेल रहे पीडजितों को 10 लाख डोलर देने का फैसला लिया है। गूगल ने 10 लाख डोलर की मदद भारत नेपाल और बांग्लादेश में बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मदद देने के लिए लिया है। गूगल द्वारा ये मदद बाढ़ राहत अभियान में दी जाएगी। साउथ ईस्ट एशिया और भारत के वाइस प्रेसीडेंट राजन आनंदन ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा की हम Google.org और Google के कर्मचारियों से 10 लाख डॉलर यानि 1 करोड़ डॉलर लेकर राहत प्रयास के लिए कार्यरत एनजीओ ‘गूंज’ और ‘सेव द चिल्ड्रन’ को देंगे।

google donation Flood victim
google donation Flood victim

बता दें कि सेव द चिल्ड्रेन बाढ़ प्रभावित तीनों देशों में एक लाख 60 हजार लोगों तक इस मदद को पहुंचाने का लक्ष्य रखता है। वहीं एक लाख 60 हजार लोगों तक इस सहायता को पहुंचाने का लक्ष्य रखता है। वहीं गूंज भारत के नौ राज्यों में 75 हजार परिवारों तक मदद पहुंचाएगा। इन दोनों संगठनों का उद्देश्य बाढ़ से लोगों के अस्त-व्यस्त जीवन को संवारना है। ये संगठन लोगों को खाना, साफ पानी उपलब्ध करवाना, रहने की सुविधा जैसी मदद मुहैया करवाएगा। भारत के बिहार, असम और पश्चिम बंगाल के अलावा मुंबई में भी बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

Related posts

बंगाल में मुफ्त कोरोना वैक्सीन पर गरमाई सियासत, उतराखंड के सीएम ने कही ये बड़ी बात

Aman Sharma

Sawan Shivratri 2023: 15 जुलाई को सावन माह की शिवरात्रि, जानें इस दिन से जुड़े कुछ खास नियम

Rahul

11 मई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul