नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा सांसद पूनम महाजन उसे वक्त हैरान रह गईं, जब एक महिला उनकी गोद में अपना बच्चा रखकर चेक लेने के लिए चली गई।
दरअसल मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, राज्यमंत्री हर सिमरत कौर और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव पूनम महाजन कई कार्यक्रमों में शिरकत करने मध्यप्रदेश के सागर जिले पहुंचीं थीं। वहांमहिला का नाम चेक लेने के लिए पुकारा बुलाया गया। जब महिला मंच पर पहुंची तो उसने जाने-अनजाने में सांसद पूनम महाजन को आम महिला समझकर बच्चा थमा दिया।
पूनम भी उस बच्चे की पीठ थप-थपा कर दुलारती रहीं। जैसे ही चेक महिला को मिला, तो महिला ने पूनम से अपना बच्चा वापस ले लिया। इस वाकये पर वहां मौजूद लोगों की निगाहें लगीं थीं, लेकिन महिला यह नहीं जान पाई कि उन्होंने बच्चे को भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री को संभालने दे दिया था।