Breaking News featured लाइफस्टाइल

करवा चौथ पर अपने बालों को दें ये खास लुक

collage करवा चौथ पर अपने बालों को दें ये खास लुक

नई दिल्ली। करवा चौथ इस त्यौहार को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह होता है। हर तरीके से महिलाएं इस त्यौहार पर अपना लुक और अपनी साज-सज्जा को लेकर फिक्रमंद रहती हैं। सुहाग के इस पर्व को लेकर महिलाओं की तैयारियां खास होती हैं। परिधान से लेकर ज्वेलरी तक अलग-अलग अंदाज में सजती संवरती हैं। हाथों से लेकर पैरों तक का श्रृंगार होता है। इसके लिए कई दिनों से वो पूरी तैयारी करती हैं। इस दिन हर सुहागन औरत अपने रूप रंग की रंग बिखेरने को आतुर होती है। करवा चौथ की चांदनी में सजी-संवरी सुहागन औरतें अपनी इन्हीं अदाओं से लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर देती हैं। सारे श्रृंगार के साथ वो अपने सबसे खास बालों जिसको संवारने में और सजाने काफी टाइम लगता है उसको सजाने में जुट जाती हैं।

मेकअप के साथ बालों के लुक को लेकर महिलाओं में खासा तैयारियां चलती रहती हैं। अब आपको बताते हैं कि इस दिन के अगर आप अलग-अलग लुक बनाना चाहती हैं तो आपके लिए जूड़ा और फिश टेल खास है। फ्रेंच हेयर स्टाइल के साथ फिश टेलफ्रेंच हेयर स्टाइल को ट्राइ कर सकती हैं। इस हयर लुक से आप लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर सकती हैं। ये लुक आप पर खूब जचेगा।

french करवा चौथ पर अपने बालों को दें ये खास लुक

अगर आपके बाल घुंघराले हैं तो अपने बालों की ओर आकर्षित करने के लिए आप अपने खुले बालों को रह सकती हैं। आपका ये लुक लोगों को अपने भारतीय परिधान के साथ पश्चिमी परिधान पर खूब फबेगा। आप कंधे की ओर एक तरफ इस बालों को रख सकती हैं।

curls करवा चौथ पर अपने बालों को दें ये खास लुक

अगर आप अपने बालों को अलग लुक देना चाहती हैं तो आपके लिए पोनी टोलपोनी टेल बेहतर रहेगी। इसके साथ सभी में अलग दिखेंगी। इस लुक को आप इस बार करवा चौथ को ट्राइ कर सकती हैं। बालों के साथ ये एक तरह का प्यारा और नया लुक होगा। लोग आपके इस लुक को देखकर अचरज में जरूर आ जायेंगे।

pony करवा चौथ पर अपने बालों को दें ये खास लुक

आप करवा चौथ के दिन अपने बालों को शाही लुक देना चाहती हैं। जैसा कि आपने साड़ी और लहंगे का चुनाव कर रखा है तो आपके लिए पफ हुआ जूड़ा बहुत ही अच्छा रहेगा। इसमें आपकी सादगी के साथ शाही अंदाज झलक उठेगा। आपका ये लुक आपके कपड़ों से भी मैच करेगा।

bun करवा चौथ पर अपने बालों को दें ये खास लुक

अगर आपके बाल छोटे हैं तो आप अपना लुक कुछ इस तरह रख सकती हैं जैसे एजीमेट्रिकल एंगल बॉब ब्लंट कट या फिर लांग बॉब कट ये दोनों तरह की स्टाइल आपके ऊपर खूब जचेगी। इसमें आपके लुक में प्रोफेशनल लुक के साथ सादगी साफ झलक कर सामने आयेगी।

asymmetric hair करवा चौथ पर अपने बालों को दें ये खास लुक

Related posts

Holi 2021: घर-घर बिखर रहा प्यार का रंग, अपनों संग जमकर उड़ रहे अबीर और गुलाल

Aditya Mishra

मनमोहन ने मोदी से ज्यादा विदेश यात्रा की थी : शाह

bharatkhabar

ओबीसी में नई जातियों को शामिल करने के लिए संसद की इजाजत जरूरी

Rahul srivastava