वायरल

लड़कियों को अपने पाटर्नर से होती हैं ये उम्मीदें…

Love1 1 लड़कियों को अपने पाटर्नर से होती हैं ये उम्मीदें...

रिश्तों में आपसी समझ उतना ही आवश्यक है, जितना खाने में नमक। नमक के बिना जैसे खाना बिना स्वाद के हो जाता है उसी तरह से किसी भी रिश्ते को चटपटा और खूबसूरत बनाए रखने के लिए नमक रुपी विश्वास का होना बहुत आवश्यक होता है। रिलेशनशिप में यह जानना बहुत आवश्यक होता है कि सामने वाला आपका कितना ध्यान रखता है, आपको कितनी अहमियत देता है, और आप उसके लिए कितने जरुरी हैं।

खासकर लड़कियों को रिलेशनशिप में कुछ बातें ऐसी होती है जो कि वह लड़को की तरफ से चाहती हैं। लड़कों को यह जानना बहुत जरुरी होता है कि कि उसकी पार्टनर उससे क्या उम्मीद रखती है, यकीन मानिए अगर आप इन बातों को फॉलो करेंगे तो आप अपने रिश्ते को और मजबूत बना सकेंगे।

love1

चाहिए होता है केयरिंग पाटर्नर- लड़कियां हमेशा यही चाहती हैं कि उनका पाटर्नर उसका केयर करे। उसका ध्यान रखे। कई बार ऐसे देखा गया है कि रिश्तों के टूटने की वजह पाटर्नर की तरफ से केयर ना मिल पाना होता है, अगर आप भी रिलेशनशिन में हैं तो आप यह ध्यान रखें कि आप अपने पाटर्नर का ख्याल रखें और उसे सपोर्ट करें।

तारीफ सुनना चाहती हैं- लड़कियों को अपनी तारीफ सुनना बहुत पसंद होता है जब प्‍यार में होती हैं तो वह एक्‍सट्रा सजती-संवरती हैं क्‍योंकि उन्‍हें अपने पाटर्नर के लिए तैयार होना अच्‍छा लगता है, ऐसे मे अगर उनका पाटर्नर उसके खूबसूरती की तारीफ करे तो वो बहुत खूश होती है, और ऐसी छोटी छोटी बातें रिश्ते को मजबूती प्रदान करती हैं।

जानना चाहती हैं आपका पास्ट– रिश्ते की शुरुआत करते समय ही आप यह समझ लें कि आपको अपने पाटर्नर से कोई भी चीज छुपा नही रहे हैं। अगर आपके पास्ट में आपका कोई अफेयर रहा हो तो खुल के बता दें, कुछ भी छिपाएं नहीं। कई बार ऐसा होता है कि काफी लम्बे रिलेशनशिप के बाद पता चलता है कि आपकी कोई पुरानी बात किसी तीसरे से आपके पाटर्नर को पता चलती है, जो रिश्ते को कमजोर कर सकती है।

 

                                                                               आगे जानें और क्या चाहती हैं  लड़कियां

Related posts

एक कॉल पर समस्याओं का निपटारा करेगा ‘डाक विभाग’

shipra saxena

अगर उलझे हैं ग्रह नक्षत्रों की चाल में तो एक बार जरूर आजमाएं ये उपचार

bharatkhabar

यौन शोषण के मामले में अमेरिकी गायक जेल में, पत्नी ने भी ठोका मुकदमा

bharatkhabar