मुजफ्फरनगर। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के इतने सख्त रवैये के बाद भी मुजफ्फरनगर में लड़कियों के साथ होने वाली छेड़छाड की घनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। योगी जितना सख्त रवैया बरत रहे हैं उतने ही यूपी में रेप और छेड़छाड़ के मामले बढ़ रहे हैं। जो रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं।
बता दें कि एक मुजफ्फरनगर में लड़की के साथ छेड़छाड़ का एक और मामला सामने आया है मामला बुढाना कोतवाली क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह तिराहे का है जहां एक मनचला लड़कियों को छेड़ रहा था। लड़की ने खुद ही अपना बचाव करते हुए मनचले की धुनाई कर डाली। मुजफ्फरनगर में अभी भी मनचलों का आतंक कायम है जिसके कारण आए दिन यूपी में छेड़छाड़ और रेप जैसे मामले सामने आ रहे हैं।
जहां एक तरफ लड़कड़ी मनचले से अपने आप को बचा रही थी और उसकी पिटाई कर थी। तो वहां खड़े लोगों में लड़की की मदद करने के बजाय खड़े होकर तमाशा देखते रहे। यूपी में बढ़ते अपराधों को लेकर सपा हमेंशा विपक्षियों के निशाने पर रहती है। लेकिन योगी के राज में भी यूपी का वही हाल है योगी राज में भी यूपी के अपराध नहीं रूक रहे हैं। योगी राज में भी महिलाएं खुद को सुरक्षित नहीं मान रही। या यूं कहे कि योगी राज में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है।
वीडियो के लिए यहां क्लिक करें