देश

आईटीओ मेट्रो स्टेशन पर लड़की के साथ छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना

ito metro station

नई दिल्ली। सरकार भले ही महिलाओं की सुरक्षा के लाख दावे बांध ले। लेकिन आए दिन महिलाओं के साथ हो रही छेड़छाड़ की घटनाों में कोई कमी नहीं आ रही है। आए दिन महिलाएं छेड़छाड़ का शिकार होती हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। दिल्ली के आईटीओ मेट्रो स्टेशन का जहां का एक सीसीटीवी फुटुज सामने आया है। जिसमें लड़का लड़की का पिछा करते हुए। मेट्रो स्टेशन तक पहुंच जाता है। स्टेशन पर जिस वक्त लड़की सीढ़ियां उतर रही थी उसी वक्त लड़के ने उससे छेड़छाड़ और मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद ये घटना कैमरे में कैद हो गई। मोट्रो पुलिस ने ने यमुना बैंक थाने में छेड़छाड़ और कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटुज के आधार पर आरोपी का तलाश की जा रही है।

ito metro station
ito metro station

बता दें कि पीड़िता पेशे से पत्रकार है। वो आईटीओ स्थित ऑफिस से घर जा रही थी। तभी दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर आईटीओ मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 पर पहुंचते ही एक लड़के ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। और पीछे से आकर उसे जकड़ लिया। विरोध करने पर लड़के ने उसके साथ मारपीट की। लड़की उसके चंगुल से छूटने के लिए जोर लगा रही थी। आखिरकार पकड़े जाने से डर से आरोपी ने लड़की को छोड़ दिया। स्टेशन की सीढ़ियों से ही होता हुआ बाहर भाग गया।

वहीं लड़के से छूटने के बाद लड़की ने मेट्रो स्टाफ से इसकी शिकायत की इसके बाद सीआईएसएफ के अधिकारियों ने पहले सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की उसके बाद पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज किया और फुटेज अपने कब्जे में ली। सीआईएसएफ का कहना है कि इस घटना से कुछ देर पहले ही एक अन्य लड़की को इसी मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों पर किसी मनचले ने छेड़ा था, लेकिन वह सिर्फ सीआईएसएफ को इसकी सूचना देकर चली गई और उसने कोई पुलिस कंप्लेंट दर्ज नहीं कराई।

Related posts

भगवान बद्री विशाल के दर्शन के बाद देश के आखिरी गांव पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, आईटीबीपी के जवानों से की मुलाकात

Trinath Mishra

PM Modi visit Gujarat: पीएम मोदी का आज से शुरू गुजरात का दो दिवसीय दौरा

Neetu Rajbhar

पीएम ने गिनवाए सरकार के काम, ‘जीएसटी से मिला गरीबों को लाभ’

Pradeep sharma