यूपी में सत्ता पलट होने के बाद भी पुलिस अपराध पर लगाम नहीं लगा पा रही है। ताजा मामला गाजियाबाद के राजनगर इलाके से है। बदमाशों ने यहां दिन दहाड़े गोलीबारी कर हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया। वारदात उस वक्त की है जह मृतक के साथ उसका साथी भी मौजूद था। लेकिन इस बीच एक स्कूटी पर हमलावर आ गए और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लग गए।
इस गोलीकांड के बाद आरोपी मौके से फरार होने में भी कामयाब हो गए। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृतक का नाम आसिफ है जोकि शुक्रवार को अपने साथ के साथ मॉल में जा रहा था लेकिन इसी बीच आरोपियों ने उसे अपनी गोली का शिकार बना लिया। मृतक की उम्र 32 साल है। इस गोलीकांड में आरोपियों ने आसिफ को कई गोलियां मारी जिसके बाद आसिफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन आसिफ ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर जैसे ही पुलिस घटनास्थल पर पहु्ंची तो पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।