धर्म

जीवन में पाना चाहते हैं सब कुछ…तो भगवान विष्णु के नाम का जलाएं दिया

vishnu जीवन में पाना चाहते हैं सब कुछ...तो भगवान विष्णु के नाम का जलाएं दिया

नई दिल्ली। शास्त्रों के अनुसार ईश्वर के तीन मुख्य रुपों में से एक भगवान विष्णु है और संसार का पालनहार वही करते है। त्रिदेवों में दो अन्य भगवान का नाम शिव और ब्रह्मा है। पुराणों के अनुसार ब्रह्मा को सृष्टि को सृजन करने वाला कहा जाता है तो शिव को संहारक कहा जाता है। रुद्र संहिता के अनुसार शिव और शक्ति ने इस सृष्टि को बनाने की इच्छा जाहिर की जिसके बाद पार्वती जी ने शिव के एक बाजु में अमृत को मला और वहां से एक पुरुष प्रकट हुए जिन्हें भगवान विष्णु का नाम दिया गया। पुराणों के अनुसार भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने से जीवन में सुख और समृद्धि मिलती है। इसके साथ ही रोजाना दीपक जलाने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते है। तो चलिए आज हम आपको बताते है दीपक जलाने के कई फायदें…

vishnu

पापों से मिलेगा छुटकारा:-

हम लोग जाने अनजाने में रोज कुछ ऐसे कार्य कर बैठते है कि पाप के भागी बन जाते है। ऐसे में उन पापों का प्रायश्चित करने के लिए रोजाना एक दीपक भगवान विष्णु के सामने रखे इससे आपके सारे पाप मिट जाएगें।

vishanu

मान-सम्मान में होगा इजाफा:-

दुनिया में अगर आप अपना मान-सम्मान बढ़ाना चाहते है तो रोजाना भगवान के सामने दीपक जलाए। ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होगें और सुख और शांति की प्राप्ति होगी।

maa_beta

मिलेगा मोक्ष:-

जो लोग अपनी सारी जिम्मेदारियों को पूरा करके मोक्ष पाना चाहते है उन्हें रोजाना भगवान विष्णु के सामने दिया जलाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में खुशहाली आती है और धरती पर ही स्वर्ग जैसी अनुभूति होगी।

moksh_

सुबह उठकर जल्दी करें स्नान:-

कहा जाता है कि जो लोग सुबह जल्दी उठकर स्नान करते है उनके सभी गलतियां भगवान मांफ कर देते है। ऐसा करने से उसका मन पवित्र हो जाता है और हर काम में सफलता मिलती है।

ganga-01

जीवन में मिलेगी सफलता:-

जीवन में सफलता पाने के लिए मेहनत करने के साथ -साथ भगवान की पूजा करना काफी लाभकारी होता है। कहा जाता है कि पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ रोज भगवान के सामने दिया जलाएं।

happy-man

Related posts

27 अक्टूबर 2021 का राशिफल : मिथुन राशि में चंद्रमा करेगा गोचर, जानिए आज सभी राशियों का राशिफल

Neetu Rajbhar

लोक आस्था का महापर्व छठ…महिलाएं देंगी डूबते सूर्य को अर्घ्य

shipra saxena

राशिफल 24 सितंबर 2021: 24 सितबंर को क्या कहता है मीन राशि का भाग्य, किस राशि वाले को रखना होगा ध्यान

Kalpana Chauhan