उत्तर प्रदेश। ग्रेटर नोएडा के पास जेवर नाम की एक जगह है यहां गैंगरेप की घटना सामनें आई हैं। बुधवार रात इस दरिंदगी ने पिछले साल अगस्त में बुलंदशहर हाईवे पर मां-बेटी से गैंगरेप की वारदात के जख्म हरे कर दिये हैं।
यह भी दिखा दिया है कि यूपी में सत्ता बदलने के बाद भी अपराध के हालात नहीं बदले हैं। अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार के लिए रुपये ले जा रहे एक परिवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर न सिर्फ लूटा गया, बल्कि 4 महिलाओं से गैंगरेप किया गया और एक पुरुष की हत्या कर दी गयी।
पुलिस सभी महिलाओं को नोएडा के सरकारी अस्पताल में ले गई। पुलिस को एक्सल गैंग पर शक हैं इसके साथ ही कई और बदमाश भी हैं जिनका पीछा पुलिस नही छोड़ेगी। महिलाओं के बयान के मुताबिक बदमाश वहा के स्थायी निवासी लग रहे थे क्योकि वो लोकल भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे इसलिए पुलिस उस इलाके की तफ्तीश कर रही हैं।
ये घटना पिछले साल हुए बुलंदशहर गैंगरेप की याद दिलाती हैं जहां इसी तर्ज पर हाइवे पर चलती गाड़ी को रोक इसमें मौजूद लोगो को लूटा गया और मां-बेटी के साथ रेप किया गया वे लोग भी रात 12 बजे के बाद घर से निकले थे।
उस समय यूपी में अखिलेश की सरकार थी जिस पर अखिलेश बाबू ने चुनावी मुद्दा बना कर लोगो को खूब घेरा और भाजपाई भी कम नही अखिलेश पर तंज कसने का कोई मौका नही छोड़ा पर अब तो भाजपा हैं फिर क्यो हो रही हैं ऐसी घटना इसका जवाब न तो कोई सरकार दे सकती नही पार्टी। उस परिवार का दर्द किसी को सुनने तक के लिए समय नही होगा। इंसानियत कल भी शर्मसार थी , इंसानियात आज भी शर्मशार हैं।
सृष्टि विश्वकर्मा…