उत्तराखंड

जल्द शुरू होगी गंगोत्री, यमुनोत्री धाम की यात्रा, मजिस्ट्रेट किए गए नियुक्त

yamunotri जल्द शुरू होगी गंगोत्री, यमुनोत्री धाम की यात्रा, मजिस्ट्रेट किए गए नियुक्त

उत्तरकाशी। चार धाम की यात्रा शुरू होने में अब कुछ ही समय बचा हुआ है। दिन कम हैं और तैयारियां ज्यादा हैं इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां जोरो-शोरों पर करनी शुरू कर दी है। एक तरफ चार धाम की यात्रा है तो दूसरी तरफ यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा की तैयारियों के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।

yamunotri जल्द शुरू होगी गंगोत्री, यमुनोत्री धाम की यात्रा, मजिस्ट्रेट किए गए नियुक्त

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के यात्रा मार्गो पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों को यात्रा मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त के लिए रोस्टर तैयार किया गया है। डीएम ने निर्देश दिये हैं कि सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार रोस्टर के अनुसार तीर्थ धामों में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए उत्तरदायी होंगे साथ ही रोस्टर के अनुसार दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे।

डीएम ने यात्रा व्यवस्था के सुचारू संचालन एवं दोनों धामों के यात्रा मार्गों की अध्यावधिक सुचना मार्ग अवरूद्व होने पर संबधितों से समन्वय स्थापित कर मार्ग सुचारू कराने, खाद्यान्न, स्वच्छता, मूल्यों पर नियंन्त्रण, परिवहन एवं किराया नियंत्रण, पेयजल, स्वास्थ्य, षौचालय, स्वच्छता एवं संचार आदि व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की है।

उन्होंने दोनों धामों के यात्रा मार्ग मानसून, आपदा की स्थिति में अवरूद्ध होने पर यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, सशुल्क भोजन एवं जलपान व्यवस्था, ठहरने, चिकित्सा आदि सुविधा उपलब्ध कराये जाने एवं आपदा की स्थिति में यात्रियों के राहत शिविर स्थापित करने के लिए अधिकारियों की तैनाती की है। उन्होंने यात्रा व्यवस्था में तैनात अधिकारियों को निर्देश दिये कि यात्रा व्यवस्था 2017 के सुचारू संचालन के लिए सभी सख्ती से काम करेंगे।

 

Related posts

सितारगंज में पुस्तकालय के भवन निर्माण हेतु 67.10 लाख रूपये की अवशेष धनराशि स्वीकृत

Rani Naqvi

औली, चमोली में 15 जनवरी से 21 जनवरी तक होगा अंतरराष्ट्रीय एफआईएस रेस का आयोजन

piyush shukla

ओम प्रकाश से आईफैड की सुपर विजन मिशन टीम ने कंट्री लीडर मीरा मिश्रा के नेतृत्व में मुलाकात की

Rani Naqvi