featured Breaking News देश राजस्थान राज्य

राजस्थान के श्रीगंगानगर में छुपी है हनीप्रीत, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुरू किया अभियान

honey preet 4 1 राजस्थान के श्रीगंगानगर में छुपी है हनीप्रीत, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुरू किया अभियान

राम रहीम के जेल जाने के बाद पुलिस लगातार उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत की तलाश कर रही है। लगातार उसके लिए अफवाहें उड़ाई जा रही थी। यहां तक की हनीप्रीत के बारे में कहा जा रहा था कि वह नेपाल भागी हुई है। जिसके बाद हनीप्रीत को ढूंढने के लिए दो देशों और सात राज्यों की पुलिस पीछे लग गई। लेकिन हरियाणा पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली है कि हनीप्रीत राम रहीम के पेतृक गांव गुरुसर मोडिया में छिपी हुई है।

honey preet 4 1 राजस्थान के श्रीगंगानगर में छुपी है हनीप्रीत, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुरू किया अभियान
honey preet

राजस्थान के श्रीगंगानगर में दोनों राज्यों की पुलिस पहुंच गई है। राम रहीम ने अपने पेतृक गांव गुरुसर मोडिया में कई स्कूल कॉलेज बनवाए हैं। खबर है कि हनीप्रीत एक गर्ल्स स्कूल के होस्टल में छिपी हुई है। पुलिस ने इस बात की जानकारी मिलते ही अपना अभियान शुरू कर दिया है। खबर है कि पुलिस कुछ ही देर में हनीप्रीत को पकड़ने के लिए रेड डाल सकती है। मौके पर दोनों राज्यों की पुलिस पहुंच गई है। मौके पर तीन थानों के पुलिस बल को मौके पर बुला लिया गया है।

हरियाणा पुलिस ने राजस्थान पुलिस से हनीप्रीत को पकड़ने के लिए मदद मांगी है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि हरियाणा पुलिस को हनीप्रीत के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। वही गांव के बाहर पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस सभी आने जाने वालों पर नजर बनाए हुए है। और पुलिस अब अपना ऑपरेशन चलाने को तैयार है।

सूत्रों के हवासे से खबर है कि नेपाल में हनीप्रीत एक जगह पर टिकी नहीं थी और जह नेपाल में हनीप्रीत की तलाश तेज हुई तो वह भाग गई जिसके बाद वह राजस्थान आ गई। गौरतलब है कि राजस्थान से ही पुलिस ने राम रहीम के करीबियों को गिरफ्तार किया है। वह अपना चेहरा बदल कर पुलिस को बार बार चकमा देती थी। लेकिन अब लग रहा है कि पुलिस हनीप्रीत को पकड़ ही लेगी।

Related posts

शर्मनाक: कम नंबर आने पर टीचर ने उतरवाए लड़कियों के कपड़े

Rani Naqvi

कांग्रेस की अमृतसर ईस्ट सीट से चुनाव लड़ेंगे सिद्धू

kumari ashu

‘कसौटी ज़िन्दगी की’ से करण ने शेयर की विदाई की फोटो, लिखा ये संदेश

Trinath Mishra