जयपुर। सूबे की पूर्ववर्ती सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वसुंधरा राजे सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार की असक्षमता के ोचलते सावर्जनिक वितरण प्राणी पूरे सूबे में चौपट हो गई है। इसमे सरकार की अनदेखी से भारी घोटाला हो रहा है।
प्रदेश में सार्वजनिक वितरण को लेकर लगातार शिकायते मिलने के बाद भी सीएम राजे की ओर से कोई ठोस कदम ना उठाये जाने की क्या वजह है ये समझ से परे है। लेकिन एक बात तो साफ है प्रत्यक्ष तौर पर ना सही पर अप्रत्यक्ष तौर पर सीएम की ओर से ही इस भ्रष्ट्राचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। गरीब जनता आज अनाज, केरोसीन, औऱ चीनी के लिए तरस रही है। लेकिन सरकार को कई परवाह तक नहीं है।
सरकार तो गरीबों की फटी झोली को और फाड़ने में लगी है ठीक दीवाली पर गैस का दाम बढाया जाता कहां तक सही है जबकि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम अब 40 डॉलर पर आ गये हैं, लेकिन जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। इस मामले पर सरकार के पास कोई जबाब तक नहीं है। मंहगाई की मार के चलते आम लोगों का जीवन मुश्किल से भर गया है।