featured देश यूपी राज्य

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने छात्र नेताओं को किया सम्मानित

Akhilesh yadav

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीते शनिवार को सूबे के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं कालेजों के छात्रसंघों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने युवा शक्ति का आह्वान किया कि वे जाति-धर्म के नाम पर बहकाने वाली ताकतों के खिलाफ और शिक्षा, रोजगार के लिए संघर्ष के लिए तैयार रहें।

Akhilesh yadav
Akhilesh yadav

बता दें कि पार्टी कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में छात्रसंघों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा भ्रमित करने में माहिर है। वह नई टेक्नोलाजी का भी दुरूपयोग कर रही है। हमें सूचना माध्यमों के द्वारा भ्रांति फैलाने वाली हरकतों से भी सावधान और सतर्क रहना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपाई बुनियादी मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाना चाहते हैं।

वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि सपा नौजवानों की पार्टी है। चुनाव के दौर में नौजवानों को प्रत्याशी बनाया गया। नौजवानों को आगे लाने में समाजवादी कभी पीछे नहीं रहे हैं। उन्होंने छात्रसंघ चुनावों में पुलिस-प्रशासन की दखलंदाजी का जिक्र करते हुए कहा कि कई छात्रनेताओं पर तो झूठे मुकदमें भी लगा दिए गए है। फिर भी नौजवानों ने उत्पीड़न के विरूद्ध आवाज बुलन्द की है।

साथ ही इस दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा देश को गलत दिशा में ले जाने वाली पार्टी है। जिस तेजी से बाजार बदल रहा है उस तेजी से हम इंतजाम नहीं कर पा रहे हैं। जीएसटी और एफडीआई से देश के सामने संकट पैदा हो गया है। चीन बाजार पर कब्जा कर रहा है। भाजपा का स्वदेशी आंदोलन कहीं नहीं रह गया है। स्वदेशी का नारा देने वाले अब विदेशी पूंजी निवेश 100 प्रतिशत करने जा रहे है। पहले यही उसका विरोध करते थे।

वहीं अखिलेश यादव ने इस दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। कहा कि समाजवादी सरकार में 18 लाख छात्र-छात्राओं को लैपटाॅप बांटे गए। शिक्षामित्रों और पुलिस कर्मियों की बड़े पैमाने पर भर्तियां हुई। इसमें जाति-धर्म का कोई भेदभाव नहीं हुआ। भाजपा राज में नौजवानों को नौकरी नहीं मिली। भाजपा वालों की भटकाने वाली साजिशों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात के चुनाव में मूंगफली और कपास के किसान फसल का उचित मूल्य मांग रहे थे। वहां भी किसानों की सुनने वाला कोई नही।

वहीं कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी उन्होंने प्रदेश सरकार को घेरा। कहा कि रोजाना बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। सपा सरकार के समय यूपी डायल 100 नम्बर की व्यवस्था अपराध नियंत्रण के लिए हुई थी। वह अब चैपट है। भाजपा राज के 10 माह में जनहित का कोई काम नहीं हुआ हैं। इस अवसर पर स्वामी ओमवेश, विधानसभा में नेता विरोधी दल राम गोविन्द चैधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी एवं शैलेंद्र यादव ललई समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।

Related posts

दिल्ली वालों को पाबंदियों से मिली थोड़ी राहत, स्कूल खोलने पर कल होगा फैसला

Neetu Rajbhar

Delhi: गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 2 संदिग्ध किए गिरफ्तार

Rahul

सदन की लगातार बाधित हो रही कार्यवाही पर आडवाणी ने जताया दुख

Rahul srivastava