यूपी

अखिलेश यादव पर बरसे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

amit shah 3 अखिलेश यादव पर बरसे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

सिद्धार्थ नगर। तीसरे चरण के मतदानों के लिए चुनाव प्रचार करने उतरे भाजपा के स्टार प्रचारक अमित शाह ने सिद्धार्थ नगर में जनता को संबोधित किया। जनता को संबोधित करते हुए अमित शाह ने दावा किया कि यूपी में दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाएगी। इस रैली के दौरान अमित शाह ने एक बार फिर से सत्तारूढ़ पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।

amit shah 3 अखिलेश यादव पर बरसे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

अमित शाह के संबोधन की खास बातें

-उत्तर प्रदेश व पूर्वांचल की तस्वीर बदलने के लिए कमल को वोट करें।

-अखिलेश जी कहते है काम बोलता है उन्होंने हत्या के मामले मे यूपी को देश का नंबर वन राज्य बनाया है।

-प्रदेश में रोजाना 13 हत्याएं होती है, प्रतिदिन 23 माताओं बहनों पर अत्याचार होता है।

-5 साल तक कुछ नहीं किया अब दो सहजादे आये है एक से मां परेशान है एक से पिता परेशान है।

-सपा कांग्रेस का गठबंधन दो भ्रष्टाचारियों का गठबंधन किया है।

-अखिलेश को भरोसा होता तो वह 100 सीटे कांग्रेस को न देता।

-अखिलेश कहते है कि मै सुधर गया हूँ क्या पहले बिगड़े थे।

-अतीक अहमद,पवन पान्डेय,शिवपाल सपा मे ही है न तो क्या बदला है।

-यूपी की जनता की आँखो मे धूल झोक रहे है।

-यूपी का विकास न बुआ न बबुआ करेंगे बल्कि नरेन्द्र मोदी की सरकार करेगी।

-नरेन्द्र मोदी ने 1 लाख करोड़ अधिक पैसा यूपी के विकास के लिए भेजा।

Related posts

वृंदावन से गोकुल तक बनाया जायेगा यमुना रिवर फ्रंट

Shailendra Singh

नेताजी के बयान से तीन विधानसभाओं में बढ़ी हलचल!

kumari ashu

गर्व है बेटियों पर: किसी सपने के सच होने जैसी है डॉ. विमला शुक्ला की जिंदगी, आप भी जानिए उनके बारे में

Pradeep Tiwari