यूपी

बाढ़ से बेहाल सिद्धार्थनगर

बाढ़ से बेहाल सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर में बाढ़ से तबाही जारी है। जिले के डुमरियागंज तहसील में बाढ़ से प्रभावित लोगों का बुरा हाल है। तहसील क्षेत्र के देवरिया चमन ,बीरपुर ,बड़हरा ,चिताही, डिवलीडीह समेत 50 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी घुस जाने से लोगों का जीना मुहाल है। गांव के लोगों का कहना है कि बाढ़ के पानी से वह लोग परेशान हैं। लेकिन उनका हाल जानने के लिए शासन व प्रशासन के तरफ से कोई नही आया।

बाढ़ से बेहाल सिद्धार्थनगर

लोगों का कहना है कि बाढ़ का कहर इतना है कि लोग अपने घरों से पलायन कर जगह-जगह भटकने को मजबूर हैं। वही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 20 बटालियन पी एस सी आजमगढ़ से मोटर बोट लेकर आए जवान बाढ़ पीडितों के लिए काफी मददगार साबित हो रहे हैं। चारों तरफ से पानी से घिरे लोगों को राशन पहुंचना व उनकों बचाने में वे दिन रात लगा रहे है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का विधायक राघवेंद्र सिंह ने मोटर बोट से दौड़ा किया व कैम्प लगाकर लोगों को राहत सामग्री व दवा वितरित की। विधायक का कहना है कि इस आपदा में शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधि सब बेबस है। लेकिन हर स्तर पर बाढ़ पीडितों को राहत बचाव कार्य जारी है। उन्होंने कहा की पिछले कई सालों का रिकॉर्ड बाढ़ ने तोड़ दिया है। जिले के सभी जनप्रतिनिधि हर स्तर बाढ़ पीडितों के मदद में लगे हैं।

Related posts

UP विधानसभा में ‘उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण विधेयक 2021’ बहुमत से पास

Shailendra Singh

नहीं रहे जय प्रकाश गुप्ता, सोमवार को ली अंतिम सांस

bharatkhabar

वाराणसीः बेबस मां के लिए मसीहा बनीं प्रियंका गांधी वाड्रा, लापता मूकबाधिर बेटे को पहुंचाया घर

Shailendra Singh