Breaking News featured देश

मेट्रो में हुई लड़की के साथ छेड़खानी, आरोपी को मौके से किया गिरफ्तार

crime 1 मेट्रो में हुई लड़की के साथ छेड़खानी, आरोपी को मौके से किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली लड़कियों और महिलाओं के लिए दिनों दिन बत्तर बनती जा रही है। अभी एयरोसिटी में महिला कर्माचारी के साथ खुलेआम शर्मानाक हरकत का सीसीटीवी फुटेज आने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। तो वहीं बीते शाम जेएनयू की एक छात्रा के साथ दिल्ली एनसीआर के सूरजकुंड इलाके में बलात्कार करने की कोशिश का मामला भी प्रकाश में आया है। दो शर्मनाक मामलों के बाद दिल्ली मेट्रो में एक और शर्मनाक वारदात ने फिर दिल्ली में महिलों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है।

crime 1 मेट्रो में हुई लड़की के साथ छेड़खानी, आरोपी को मौके से किया गिरफ्तार

हांलाकि मेट्रो के मामले में पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। घटना नोएडा से दिल्ली रूट की मेट्रो की है। जहां पर सेक्टर 16 नोएडा से दिल्ली जाने के लिए एक लड़की मेट्रो में सवार हुई थी। लेकिन उसी मेट्रो में एक शख्स भी सवार था। पहले तो उसने लडकी को देखकर उसका वीडियो बनाना शुरूकर दिया जब लड़की ने विरोध किया तो वह गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया। इसके बाद वह उससे छेड़खानी करने लगा। जब दुबारा लड़की ने विरोध किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

इसके बाद लड़की ने सूझ-बूझ से काम लेते हुए इस मामले की जानकारी मेट्रो प्रशासन को यमुना बैंक स्टेशन पर दे दी। जिसके बाद मेट्रो के स्टेशन पर पहुंचते ही आरोपी को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। मेट्रो के डीसीपी पंकज सिह ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है। वह रोड़ पर दुकान लगाकर अपनी रोटी-रोटी कमाता है। जिस समय पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था उस समय वह नशे में धुत था।

 

Related posts

पीएम मोदी ने जयपुर मे क्या कहा?

Breaking News

हरियाणा के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश जैन का निधन, दिल्ली अस्पताल में ली अंतिम सांस

Samar Khan

रॉयसीना हिल्स की रेस में अव्वल हुए रामनाथ कोविंद

Pradeep sharma