मनोरंजन

परमाणु के पोस्टर में दिखा जॉन का पहला लुक

ramdwev 5 परमाणु के पोस्टर में दिखा जॉन का पहला लुक

मुंबई। देश में 1998 में सत्ता संभालने वाली अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार द्वारा किए गए साहसिक फैसले के तहत राजस्थान के पोखरण में हुए परमाणु परीक्षण की ऐतिहासिक घटना पर बन रही जॉन अब्राहम की फिल्म परमाणु-द स्टोरी आफ द पोखरण का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

ramdwev 5 परमाणु के पोस्टर में दिखा जॉन का पहला लुक
हाल ही में फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल शुरू हुआ है। इसका निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं, जो इससे पहले तेरे बिन लादेन का निर्देशन कर चुके हैं और पहली बार जान अब्राहम के साथ फिल्म बना रहे हैं। नीरजा का लेखन करने वाली लेखिका संयुक्ता फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रही हैं। जॉन अब्राहम के साथ साथ फिल्म की प्रमुख भूमिका में डायना पेंटी हैं, जो पहली बार जॉन की जोड़ीदार बन रही हैं। सैफ अली के साथ चाकलेट और इसके बाद हैप्पी घर से भाग जाएगी फिल्मों में डायना काम कर चुकी हैं। उनके अलावा फिल्म की सहायक भूमिका में बोमन ईरानी भी होंगे।

फिल्म को इसी साल 8 दिसंबर को रिलीज करने की योजना है। याद रहे कि भारत द्वारा परमाणु परीक्षणों के बाद विश्व व्यापी प्रतिक्रिया हुई थी और अमेरिका सहित पश्चिम के कई देशों ने भारत पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए थे, लेकिन भारत सभी चुनौतियों का सामना करते हुए परमाणु शक्ति बनने में सफल रहा।
अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म परमाणु द स्टोरी ऑफ पोखरण में जॉन अब्राहम और डायना पेंटी के अलावा बमन ईरानी की भी अहम भूमिका हैं फिल्म इस साल आठ दिसम्बर को रिलीज होगी।

Related posts

Gadar 2 Worldwide BO Collection: दुनियाभर में ‘गदर 2’ का जलवा बरकरार, 500 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

Rahul

क्या अब अपनी अगली फिल्म में कुछ ऐसे दिखेंगे ‘रईस’?

shipra saxena

एक्सीडेंट में हुई तेलुगू एक्ट्रेस गायत्री की मौत, परिवार के साथ होली मनाकर लौट रही थी वापस

Neetu Rajbhar