featured देश पर्यटन भारत खबर विशेष मनोरंजन लाइफस्टाइल

ये हैं अनोखी मस्जिद यहां इशारों में पढ़ा जाएगा नमाज

t 1 ये हैं अनोखी मस्जिद यहां इशारों में पढ़ा जाएगा नमाज

नई दिल्ली। आमतौर पर सभी मस्जिद में लाउडस्पीकर से अज़ान सुनने के बाद नमाज पढ़ी जाती हैं। पर केरल के मल्लपुरम में एक अनोखी मस्जिद बनाई गयी हैं जहां पर हर शुक्रवार वे लोग भी नमाज पढ़ सकेंगे जो न तो सुन सकते हैं और न ही बोल सकते हैं ये मस्जिद खासतौर पर मूक बधिरों के लसिए बनाई गई हैं, इसके साथ ही यह देश की पहली ऐसी मस्जिद बन गई हैं।

 

t 1 ये हैं अनोखी मस्जिद यहां इशारों में पढ़ा जाएगा नमाज

केरल के मल्लपुरम में सोमवार को मस्जिद अल-रहम का उद्घाटन हुआ।

मस्जिद की विशेषताएं

  • पांच एकड़ जमीन पर बनी हैं।
  • नमाज के दौरान होने वाले खुतबा को मूक-बाधिरों की भाषा में अनुवाद किया जाएगा।
  • यह भारत की पहली मस्जिद हैं।
  • किसी को देखने में दिक्कत न हो इस लिए दीवारों पर LCD स्क्रीन भी लगाई जाएगी।
  • एक साथ 500 लोग नमाज पढ़ सकते हैं।
  • मस्जिद के शौचालय में रैंप्स, आर्म रेस्ट्स भी लगाए गये हैं।
  • व्हील चेयर का भी बंदोबस्त

अबिलिटी फाउंडेशन नाम के गैर-सरकारी चैरिटेबल ऑर्गनाइजेशन के चेयरमैन मुस्तफा मदनी का NGO एक इंस्टीट्यूट भी चलाता है जहां 300 शारीरिक रूप से अक्षम स्टूडेंट्स हैं। इनमें से भी 200 ऐसे हैं जो सुन नहीं सकते। मदनी ने बताया कि उन्हें इस मस्जिद को बनाने का आइडिया तब आया जब उन्हें पता लगा कि जो स्टूडेंट सुन नहीं सकते वे जुमे की नमाज और प्रार्थना सभा सिर्फ इसलिए छोड़ देते हैं क्योंकि उन्हें धर्मोपदेश का पालन करने में दिक्कत आती है। इस मस्जिद का निर्माण अक्टूबर 2016 में ही शुरू हो गया था। मस्जिद को बनाने में 75 लाख रुपये खर्च हुए हैं।

 

  8e15e0b6 1bcc 4f70 b9e9 22e94c839d90 14 ये हैं अनोखी मस्जिद यहां इशारों में पढ़ा जाएगा नमाज सृष्टि विश्वकर्मा…

Related posts

स्मृति ईरानी के साथ काम करने वाले एक्टर समीर ने लगाई फांसी, कई दिनों से सड़ रही थी लाश..

Rozy Ali

राजस्थान : कांग्रेस के बाड़े में पहुंचे 100 विधायक, पहले दिन योगा से हुई शुरूआत

Rahul

यूपी के सबसे बड़े डॉन मुख्तार अंसारी पर योगी का सबसे बड़ा एक्शन..

Mamta Gautam