featured Breaking News देश राज्य

जम्मू-कश्मीर: महिलाओं को आतंकियों ने बनाया निशाना, 1 की मौत, 1 घायल

indian army and terrorist जम्मू-कश्मीर: महिलाओं को आतंकियों ने बनाया निशाना, 1 की मौत, 1 घायल

घाटी में इन दिनों हालात बेहद ही तनावपूर्ण बने हुए हैं। आए दिन आतंकी हमलों के कारण यहां के लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला पुलवामा के त्राल से आया है। यहां हथियारों से लैस आतंकियों ने दो महिलाओं को अपने निशाने पर ले लिया। आतंकियों ने महिलाओं पर फायरिंग करनी शुरु कर दी। जिसमें एक महिला की मौत हो गई तथा एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

indian army and terrorist जम्मू-कश्मीर: महिलाओं को आतंकियों ने बनाया निशाना, 1 की मौत, 1 घायल

मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम यासमीना है जिसके पिता का नाम गुलाम रसूल है। मृतक महिला खोनमोह इलाके की रहने वाली है। दूसरी तरफ हादसे में घायल महिला का नाम रूबी बताया जा रहा है। रूबी त्राल की रहने वाली है जिसके पिता का नाम शफी है। फायरिंग में घायल हुई महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वही मामले की जानकारी जैसे ही सुरक्षाबलों को लगी तो तत्काल सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ अपना सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि यह आतंकी घटना भी हो सकती है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने अपना ऑपरेशन शुरु कर दिया है।

Related posts

पीएम मोदी का जयपुर दौरा आज

Breaking News

कोरोना को देखते हुए सरकार ने दो साल तक स्कूली फीस की माफ..

Rozy Ali

GOOD NEWS: रेलयात्री स्टेशन पर ही खरीद सकेंगे बेडरोल, टूथ किट और मास्क, जानिये क्या है पूरी तैयारी

sushil kumar