featured Breaking News देश राज्य

सीमा पार से हो रही फायरिंग में कई लोग घायल

indian army and terrorist 1 सीमा पार से हो रही फायरिंग में कई लोग घायल

घाटी में इन दिनों हालात बेहद ही तनावपूर्ण बने हुए हैं। आए दिन पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर से पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। सीजफायर का उल्लंघन पुंछ और बालाकोट सेक्टर में किया गया है। पाकिस्तानी फायरिंग का अच्छा जवाब भारतीय सेना द्वारा दिया जा रहा है।

indian army and terrorist 1 सीमा पार से हो रही फायरिंग में कई लोग घायल

सीमा पार से की जा रही फायरिंग में कुछ लोगों के घायर होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी है कि पाकिस्तानी फायरिंग में तीन मजदूर समेत और एक महिला घायल हो गई है। सभी घायल मनकोटे इलाके के रहने वाले हैं। जानकारी मिलने से साथ ही सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। पाकिस्तानी गोलीबारी में भारी मोर्टार और अपने आप चलने वाले हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जानकारी अनुसार पाकिस्तानी गोलीबारी में कई पशुओं को भी क्षति पहुंची है, इसके साथ ही कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।

 

इससे पहले पाकिस्तान की तरफ से 8 और 11 अक्टूबर को पुंछ जिले में सीजफायर का उल्लंघन किया गया था। इस दौरान पाकिस्तान की तरफ से भारी मोर्टार दागे गए थे। पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई फायरिंग को अच्छा जवाब हिंदुस्तानी सेना द्वारा दिया गया था। आपको बता दें कि हाल ही में गृह मंत्रालयल की रिपोर्ट में पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन को आंकड़ों के साथ पेश किया गया था। जिसमें साफ तौर पर कहा गया था कि 2017 में सितंबर महीने में पाकिस्तान ने 600 से ज्यादा बार सीजफायर तोड़ा है।

Related posts

अपनी ही बेटी को बीवी बनाकर पैदा किया बेटा, फिर दोंनों की हत्या के बाद की भी ले ली जान

rituraj

YouTube पर पीएम मोदी के Subscribers 1 करोड़ पार, दुनिया के बड़े नेताओं को छोड़ा काफी पीछे

Saurabh

नंदगांव की लठमार होली आज, श्री कृष्ण की नगरी में रंगोत्सव का उल्लास

Neetu Rajbhar