पटना। बिहार की राजधानी पटना में बिहार फिल्मोत्सव का आगाज हो चुका है। बिहार से बाहर गए कई फिल्मी कालाकार इस फिल्मोत्सव का हिस्सा बनें। यह बात बहुत ही कम लोग जानते है कि बिहार ने बॉलीवुड को कई नामचीन हस्तियां दी है, जिसमें से एक नाम है इम्तियाज अली का।
जब वी मेट, रॉकस्टार जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके इम्तियाज भी इस फिल्मोत्सव का हिस्सा बनें। कार्यक्रम के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए इम्तियाज ने कहा कि वो मुंबई में अपने जन्मस्थल जमशेदपुर को काफी मिस करते हैं।
घर से दूर रहने के बाबजूद उनके दिल में आज भी बिहार बसता है। बिहार में विकास की संभावनाएं है और यहां के लोग प्रतिभाओं से भरे हुए है।