पटियाला। दुष्कर्म और रेप जैसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है ऐसा ही एक मामला पटियाला की विर्क कॉलोनी में एक व्यक्ति ने पिता और पुत्री के पवित्र रिश्ते को तार तार कर दिया है। पत्नी की मौत हो जाने के बाद वह एक साल से अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया करता था और जब नाबालिग उसका विरोध करती तो वह उसे जान से मारने की बात कहता था। जब नाबालिग की हालत बिगड़ी तो उसने पिता के द्वारा किये गये दुष्कर्म के बारे में रिश्तेदार को बता दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने पटियाला के त्रिपड़ी टाउन थाने में अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज की है की उसका पिता पिछले एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। लड़की ने बताया है की वह पिता के साथ यहां पर किराये के मकान में रहती है। उसकी मां की एक साल पहले मौत हो चुकी है।
लड़की ने बताया की एक दिन नशे की हालत में पिता ने हवस का शिकार बनाया जिसके बाद से वह रोज उससे दुष्कर्म करने लगा। वह इसका विरोध करती थी तो उसे जान से मारने की धमकी दिया करता था। जान से मारने की बात से वह डरती थी।
नाबालिग ने पुलिस को बताया की एक दिन उसकी तबीयत ज्याद बिगड़ गई तो उसने अपने पिता के कुकर्मों के बारे में अपने एक रिश्तेदार को बता दिया। जिसके बाद मामले की जांच कर रही एएसआइ शाक्षी शर्मा ने बताया है की लड़की अभी डरी हुई है। उससे पूछताछ की गयी है और मामले की जांच चल रही है। दुष्कर्मी को हिरासत में ले लिया गया है।