देश

विदेशी महिला के साथ ससुर ने किया रेप, पति अंजान जगह छोड़कर भागा

rape 2 विदेशी महिला के साथ ससुर ने किया रेप, पति अंजान जगह छोड़कर भागा

नई दिल्ली। भारत देश अपराध के मामले में इतना आगे चलता जा रहा है कि यहां देश तो दूर विदेशी महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है। मध्य जिले के पहाड़गंज इलाके में एक विदेशी महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पंजाब के एक युवक ने उससे जर्मन देश की नागरिकता के लिए शादी की। बाद में उसे भारत ले आया। यहां उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और पति उसे अनजान जगह छोड़कर चला गया। मध्य जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने विदेशी महिला से दुष्कर्म की घटना की पुष्टि की है।

rape 2 विदेशी महिला के साथ ससुर ने किया रेप, पति अंजान जगह छोड़कर भागा

बता दें कि पहाडग़ंज पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस शुरूआती जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला मान रही है। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि चेम्सफोर्ड रोड पर एक विदेशी महिला बैठी है। वह अपने होटल का पता भूल गई है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि उसका पति ही उसे यहां छोड़कर चला गया है।

महिला से पूछताछ में पता चला कि कुछ दिन पहले ही पहाडग़ंज के एक होटल में रहने आई थी। उसका आरोप है कि पंजाब के रहने वाले मनदीप सिंह ने उससे उसके देश की नागरिकता के लिए शादी की थी। वह कुछ महीने पहले ही भारत आई थी। आरोप है कि यहां उसके ससुर ने उसके साथ रेप किया है और उसके बाद पति उसको अंजान जगह पर छोड़कर चला गया। जहां से वो अपने घर नहीं जा पाई और उसने इस मामले में पुलिस की मदद ली। उसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Related posts

यूपी बोर्ड ने जारी की प्रैक्टिकल की तिथि, जानें कब से शुरू होंगे इंटरमीडिएट के प्रैक्टिकल

Aman Sharma

एनडी तिवारी के निधन पर सीएम योगी और त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर शोक जताया

mahesh yadav

Weather Forecast Today: 2 मई तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में चलेगी लू, ऑरेंज अलर्ट जारी

Rahul