featured देश राज्य

खेतों में डालने वाली कीटनाशक बनी महाराष्ट्र के किसानों की मौत का कारण

hng खेतों में डालने वाली कीटनाशक बनी महाराष्ट्र के किसानों की मौत का कारण

मुंबई। महाराष्ट्र में कीटनाशक दवाई से यवतमाल में लोगों के मरने की संख्या बढ़ती ही जा रही है। पिछले एक महीने में यहां कीटनाशक दवाई से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि सैकड़ों किसान अस्पताल में भर्ती हैं। किसानों के नेता देवेंद्र पवार ने बताया कि कई किसानों ने छिड़काव के दौरान कीटनाशक सूंघ लिया। जिससे 20 किसानों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, कई किसान अपनी आखें खो चुके हैं। यह कीटनाशक इतना खतरनाक है कि इसकी चपेट में आने से तकरीबन 700 किसान अस्पताल में भर्ती हैं।

hng खेतों में डालने वाली कीटनाशक बनी महाराष्ट्र के किसानों की मौत का कारण

बता दें कि आगे पवार का कहना है कि इतने किसानों की मौत के बावजूद अब तक सरकार कोई कदम नहीं उठा सकी है। सरकार हमारी नहीं सुन रही है। इसीलिए हम अब कोर्ट जाने की तैयारी में है। वसंतराव नाइक शेती स्वालंबन मिशन के चेयरमैन किशोर तिवारी का कहना है किसान कीटनाशक छिड़कते समय एहतियात नहीं बरतते हैं। उन्हें कीटनाशक का छिड़काव करते समय मास्क पहनना चाहिए। इस इलाके में गर्मी ज्यादा है ये बात किसानों को मालूम है इसक बावजूद वो गर्मी में छिड़काव करते हैं। उन्हें समय बदलना चाहिए।

वहीं कीटनाशक की रोकथाम को लेकर पूछे गए सवाल पर तिवारी ने कहा कि प्रिंसिपल सेक्रेटरी डायरेक्टर क्वालिटी कंट्रोल और डिजास्टर मैनेजमेंट टीम खेतों पर जा रही है और किसानों से भी संपर्क में है। हम इस मामले पर निगाह बनाए हुए हैं और जल्द कोई निर्णय लेंगे। यदि कीटनाशक में विषैला पदार्थ ज्यादा मात्रा में है तो उस पर हम पाबंदी लगाएंगे।

Related posts

सुशांत की जिंदगी का हर फैसला करती थीं रिया चक्रवर्ती हुआ बड़ा खुलासा..

Mamta Gautam

14 सितंबर को इंदौर के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, शहर में सुरक्षा के कडे इंतजाम

mahesh yadav

बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने कन्हैया कुमार को भारी अंतर से हराया, रविशंकर प्रसाद ने शत्रु को दी पटखनी

bharatkhabar