मध्यप्रदेश राज्य

कर्ज में डूबे किसान ने पी लिया जहर, अस्पताल में भर्ती

kisan कर्ज में डूबे किसान ने पी लिया जहर, अस्पताल में भर्ती

खंडवा। हमारे देश में किसानों की समस्या का अभी तक पूरा समाधान नहीं निकला है, इसके बावजूद लोग दूसरे मुद्दों पर हो हल्ला मचा रहें हैं। खंडवा के मांडला गांव के एक किसान ने जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश कर ली। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

kisan कर्ज में डूबे किसान ने पी लिया जहर, अस्पताल में भर्ती

जानकारी के अनुसार, किसान शिव कुमार सिंह पर एक लाख रुपए का कर्ज था। इस दौरान उनके खेत के पास में लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया, बिजली कंपनी को कई बार शिकायत करने के बाद भी उसे सुधारा नहीं गया।

सिंचाई ना होने के कारण उनकी फसल सूखने लगी। अपने उपर बढ़ते कर्ज के दबाव और सूखती फसलों को देखकर शिव कुमार ने कीटनाशक पी लिया। फिलहाल वो अस्पताल में भर्ती हैं। सरकार को किसानों की समस्या का समाधान करना होगा। वर्ना वो दिन दूर नहीं जब देश से किसान खत्म हो जाएंगे और हमारे पास अनाज भी नहीं होगा।

Related posts

पटना में गर्मी का कहर जारी, 26 जून तक सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित,

Ankit Tripathi

प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के घर का सपना हुआ पूरा

Rani Naqvi

पेट्रोल डीजल के दामों फिर हुई बढोतरी,आज 14 पैसे बढ़ा पेट्रोल-डीजल का भाव

rituraj