यूपी

लड़की से छेड़छाड़ के मामले में चलीं गोलियां, 4 लोगों की मौत

Bijnor लड़की से छेड़छाड़ के मामले में चलीं गोलियां, 4 लोगों की मौत

बिजनौर। थाना कोतवाली क्षेत्र के नजीबाबाद रोड के पैदा गांव में स्कूल जा रही लड़की से छेड़छाड़ के मामले में दो पक्षो में जमकर गोली बारी और पथराव हुआ। लड़की से छेड़छाड़ विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए। उधर दोनों पक्षो मेंजबरजस्त गोली चली और पथराव हुआ इस पथराव में 4  लोगो की मौत हो गई है। जबकि 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

bijnor

उधर गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच 119 पर लाश को रखकर जाम लगा दिया है। मौके पर पहुची पुलिस ने लोगों को समझने का प्रयास कर दोनों पक्षो के खिलाफ कार्यवाही करने की बात अभी कह रही है।

दरअसल यह पूरा मामला है बिजनौर थाना कोतवाली क्षेत्र के नजीबाबाद रोड के पैदा गांव का है, जहां आज सुबह घर से लड़की जब अपने स्कूल जा रही थी ,तभी दूसरे पक्ष के लड़को ने लड़की से छेड़छाड़ शुरू कर दी। लड़की ने जब इसकी शिकायत अपने परिजनों से की तो दोनों पक्षो में फायरिंग और पथराव होने लगा। फायरिंग और पथराव में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 12 से ज्यादा लोग इसमें घायल हो गए है।

rohit-tripathi (रोहित त्रिपाठी, संवाददाता)

Related posts

एनजीओ की मदद से पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का किया भंडाफोड़

Pradeep sharma

4 साल की मासूम गई 5 बार जेल, जानिए क्या है वजह

Rani Naqvi

गाजियाबाद: मुस्लिम बुजुर्ग से मारपीट-अभद्रता का मामला, ट्विटर ने पुलिस के नोटिस पर कहा इस मुद्दे से हमारा कोई लेना देना नहीं

Shailendra Singh