नई दिल्ली। बॉलीबुड को अलविदा कर भरत तख्तानी के साथ शादी के बंधन में बंधी बीते जमाने के अभिनेता धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी की पुत्री ईशा देओल अब मां बनने जा रही हैं। इसके पहले उन्होने इंस्टाग्राम पर अपने बेपी बंप की फोटो शेयर कर अपने फैंस को ये खुशखबरी दी थी। इसके बार वो दुबई में शॉपिंग करने गई थीं। इस दौरान उन्होने सरेना जेटली के साथ अपना बेपी बंप दिखाते हुए अपनी फोटो शेयर की थी। सरेना भी इन दिनों प्रेग्न्नेट हैं। हाल में उन्होने भी अपनी बेपी बंप की फोटो शेयर की है।
मां बनने की खुशी को ईशा पूरी तरह से सैलीबेट करने में जुटी हैं। बीते दिनों उनकी गोद भराई थी, जहां पर उन्होने अपने पति भरत तख्तानी के साथ दोबारा शादी कर फेरे लिए हैं। माना जा रहा है कि ये उनके परिवार की कोई रस्म है। अब दोनों को अपने घर आने वाले नन्हें मेहमान का बेसब्री से इंतजार है। इन दिनों ईशा और उनके परिवार में आने वाले मेहमान को लेकर खुशियों और मस्ती का माहौल है। ईशा भी इन पलों को पूरी तरह से इंजॉव कर रही हैं।
बीते दिनों उन्होने ऐसी ही एक इंजॉवमेंट की तस्वीर अपने इंस्ट्राग्राम पेज पर शेयर की है। जिसमें वो एक ऑटो रिक्शे में अपनी पतिदेव भरत तख्तानी के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। दरअसल ईशा गणपति विसर्जन कर वापस लौटते वक्त अपने पति के साथ लंच डेट पर गई थीं। वहां से घर आने के पहले उन्होने अपनी कार से वापसी ना करते हुए ऑटो रिक्सा ले लिया। इसके बाद मस्ती करते हुए कई पोज क्लिक किए। इन सभी तस्वीरों को ईशा ने अपने इंस्ट्राग्राम एकाउंट पर शेयर भी किया है।