देश राज्य

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में मुठभेड़, ईनामी बदमाश अरेस्ट

kjl. न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में मुठभेड़, ईनामी बदमाश अरेस्ट

नई दिल्ली। साउथ ईस्ट दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में मंगलवार देर रात दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से गोलियां चलीं जिसमें पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल की। उसकी पहचान चाँद उर्फ मटरू के रूप में हुई है। उसपर 50 हजार का ईनाम था। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश भागने में कामयाब रहा। साउथ ईस्ट जिले की स्पेशल स्टाफ को इन बदमाशों के बारे में सूचना मिली थी।

kjl. न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में मुठभेड़, ईनामी बदमाश अरेस्ट

डीसीपी रोमिल बानिया के निर्देश पर इंस्पेक्टर राजेन्द्र पहलवान, सब इंस्पेक्टर योगेश तंवर, कांस्टेबल विनोद और कांस्टेबल अमित की टीम बनाई गई। इस टीम को पता चला कि कई संगीन मामलो में फरार चल रहा चाँद उर्फ़ मटरू नयू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में आने वाला है। सुचना को पुख्ता कर पुलिस ने इलाके में ट्रैप लगाया। पुलिस के अनुसार रात करीब 1.30 बजे जाहिद के साथ बाइक पर सवार होकर चाँद उर्फ़ मटरू न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पंहुचा। अपने आप को घिरता देख मटरू ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जवाबी कारवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। कुल पांच राउंड फायरिंग हुई। जिसमें गनीमत ये रही की दोनों तरफ से कोई भी घायल नहीं हुआ। लेकिन दिल्ली पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चाँद उर्फ़ मटरू को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी जाहिद फरार होने में कामयाब रहा।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, चाँद के ऊपर पहले से ही करीब 14 संगीन केस दर्ज हैं। जिसमे लूट, चोरी, स्नेचिंग और हत्या की कोशिश का मामला शामिल है। फिलहाल पुलिस चाँद से पूछताछ कर उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Related posts

पंजाब: डीजीपी ने मानी नाभा जेल कांड में चूक, मिलीभगत की बात स्वीकारी

bharatkhabar

बीजेपी के नगरसेवक हिंगे के खिलाफ मारपीट और अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज

Rani Naqvi

देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 8 फरवरी को वोटिंग और 11 फरवरी को नतीजे

Rani Naqvi