दुनिया

नहीं रही दुनिया की सबसे वजनी महिला इमान अहमद, अबू धाबी में हुआ निधन

Eman Ahmed

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे वजनी महिला इमान अहमद अब इस दुनिया में नहीं रही। इमान ने अबू धाबी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक हफ्ता पहले ही इमान ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया था। ज्ञात हो कि कुछ महीने पहले इमान अपने इलाज के लिए मुंबई आई थी। एक वक्त पर इमान का वजन 500 किलो था। जिसकी वजह से उन्हें दुनिया की सबसे वजनी महिला कहा जाता था।

Eman Ahmed
Eman Ahmed

मौत का कारण

इमान की मौत को लेकर अबू धाबी के बुर्जील हॉस्पिटल के अधिकारी का कहना है कि इमान की किडनी ने काम करना बंद कर दिया था। साथ ही उन्हें दिल से जुड़ी भी कई बिमारियां थी। जिसके कारण इमान की मौत हो गई। इमान का इलाज 20 डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा था। सभी डॉक्टर इमान की मेडिकल कंडीशन पर नजर रखे हुए थे। बता दें कि इमान मिस्त्रवासी थी।

मुंबई में कम हुआ था 250 किलो वजन

इमान को बचपन में थाइराइड हो गया था। जिसके कारण उनका वजन बढ़ता जाता था और एक वक्त पर उनका वजन 500 किलो हो गया था। लेकिन मुंबई में इलाज के बाद इमान का वजन 250 किलो कम हो गया था। इमान को मुंबई में इलाज के लिए एयरलिफ्ट के जरिए लाया गया था। वहीं मुंबई पहुंचने पर उसे क्रेन के जरिए उतारा गया। क्रेन से उतारने के बाद उसे ट्रक में रखा गया जहां से उसे अस्पताल ले जाया गया।

मोटापे के कराण हो गई थी ये बिमारियां

इमान को उनके ज्यादा वजन के कारण कई बिमारियां हो गई थी। जिसकी वजह से उनकी सर्जरी की गई। जिसके कारण इमान का वजन 498 किलो से कम होने से 250 किलो पर आ गया था। 25 से बिस्तर पर रहने के कारण इमान के पैरों की मसल्स काफी कमजोर हो गई थी। इसके लिए इमान का इलाज किया जा रहा था। इतना ही नहीं इमान को नींद की भी समस्या थी। भारत आने पर इमान सिर्फ एक घंटे ही सोती थी।

Related posts

पहली बार ट्रंप ने हिलेरी को किया पीछे, मुकाबला रोमांचक

bharatkhabar

राजनाथ सिंह ने कनाडा के पीएम के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- भारत के आंतरिक मामलों में न बोलें

Shagun Kochhar

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी कांग्रेेस की प्रमिला जयपाल के साथ अपनी बैठक की रद्द

Rani Naqvi