वायरल

दूसरी सर्जरी में इमान ने घटाया 262 किलो वेट पहले था 500 किलो

eman ahmed दूसरी सर्जरी में इमान ने घटाया 262 किलो वेट पहले था 500 किलो

मुंबई। दुनिया की सबसे मोटी महिला इमान अहमद ने महज 2 महीनों के अंदर अपना वजन 262 किलो कम कर लिया है। भारत आने से पहले उनका वजन 500 किलो था लेकिन बेरियाट्रिक सर्जन मुज्जफल लकड़वाला की निगरानी में उन्होंने काफी वजन घटा लिया है।

eman ahmed दूसरी सर्जरी में इमान ने घटाया 262 किलो वेट पहले था 500 किलो

लकड़वाला ने एक कार्यक्रम के दौरान इमान के बारे में बात करते हुए कहा कि स्वीले गल्ट्रोक्टॉमी और सुपरवाइज स्पेशल डाइट की वजह से ये नतीजा मिला है। वजन के घटने की वजह से हार्ट, किडनी, लंग्स और फ्लूइड लेवल अब कंट्रोल में है। उनके दाहिने पैर और हाथ में पैरालिसिस था जिसकी वजह से वो चल नहीं पा रही थी। लेकिन अब वो अपने दोनों हाथों से अपने फेस को आसानी से टच कर सकती है। उन्होंने बताया कि अब हमारी कोशिश उनका सिटी स्कैन करने की होगी ताकि उनके माइंड को स्कैन कर स्ट्रोक की असली वजह का पता चल सके।

अब थोड़ा-थोड़ा चल पा रही है इमान

मिस्र की रहने वाली इमान दो महीने पहले मुंबई में अपना इलाज करवाने आई थी। अपनी लंबी बीमारी की वजह से वो कई साल तक बेड से नहीं उठी थी जिसकी वजह से उनका चलना-फिरना एकदम बंद था। लेकिन मुंबई में चल रहे इलाज की वजह से अपनी पहली सर्जरी के बाद से वो चलने फिरने में समर्थ है। हालांकि उन्हें थोड़ी दिक्कत जरुर है लेकिन डॉक्टरों का कहना है वो कुछ समय में ठीक हो जाएगी। पहली सर्जरी में इमान ने 120 किलो वेट कम किया था।

जानिए कौन है इमान अहमद?

मिस्र की इमान अहमद नाम की एक महिला का वजन इस सबसे परे 500 किलोग्राम है जिसकी उम्र महज 35 साल है।11 साल की उम्र से मिस्र की रहने वाली ये महिला अपने वजने के कारण खड़ी या फिर बैठ पाने में पूरी तरह से असमर्थ और ये अब सिर्फ खिसक पाने में ही सक्षम थी।

Related posts

सेंसेक्स में 700 अंको की गिरावट, बैंकिंग-वित्तीय शेयरों में भी आई कमी

Trinath Mishra

पार्षद के भाई ने महिला को पीटा, पार्षद बोले- गलती दोनों ओर से है

bharatkhabar

जानें क्या नेटफ्लिक्स भारतीय यूजर्स के लिए होने वाला है सस्ता?

Trinath Mishra