featured दुनिया देश धर्म भारत खबर विशेष

ईद स्पेशल: जाने ईद के बारे में कुछ खास बातें

eid1 ईद स्पेशल: जाने ईद के बारे में कुछ खास बातें

नई दिल्ली। सऊदी अरब और कतर समेत अमीरात मे आज ईद मनाई गई। जिसके हिसाब से भारत में ईद सोमवार को  मनाई जाएगी। रमजान का महीना बीतने के बाद ये एलान किया गया कि हरमाइन के अधिकारिक ट्विटर हैल्डल पर ने चांद देखे जाने इस बात की जानकारी दी गई। यूएई में कल ईद मनाई जा रही है। इसके बाद सऊदी अरब ने भी इसकी जानकारी दी और अपने यहा रविवार को ईद मनाने का एलान कर दिया। जबकि भारत देश में ईद का त्यौहार 26 जून को मनाया जाएगा।

eid1 ईद स्पेशल: जाने ईद के बारे में कुछ खास बातें

कब मनाई जाती है ईद

ईद का त्योहार तब मनाया जाता है जब रमजान का चांद डूबने जाता है और ईद के महीने का चांद निकल जाता है। ईद का चांद निकले के अगले दिन ईद मनाई जाती है। मुस्लमानों में दो ईद मनाई जाती हैं एक ईद रमजान के पाक महीने के पूरे होने के बाद ईद उल फितर के रूप में मनाई जाती है जबकि दूसरी ईद ईद उल जुहा के को रूप में मनाई जाती है जिसे बकराईद भी कहा जाता है। जहां ईद उल फितर में हर घर में संवाई और मिठाईयां बनाई जाती है तो वही ईद उल जुहा में बकरों की कुर्बानी की जाती है।

44 ईद स्पेशल: जाने ईद के बारे में कुछ खास बातें

पहली ईद का इतिहास

बता दें कि पहली ईद मुह पैगम्बर मुहम्मद ने सन 624 ईसवी में जंग-ए-बदर के बाद मनाई थी। उसके बाद से दुनिया में ईद का त्योहर मनाने की परंपरा बन गई और लोग हर साल ईद मनाने लगे। माना ये भी जाता है कि ईद का त्योहार एक महीने के रोजे रखने के बाद जो खुशी का एहसास होता है उसे ईद के रूप में मनाते हैं।ईद के दिन सभी मुस्लमान खुदा का शुक्र अदा करते हैं नमाजे पढ़ते हैं। साथ ही इस बात की खुशी मनाते हैं कि खुदा ने उन्हें एक महाने के रोजे रखने की ताकत अता फरमाई। ईद के दौरान घरों में नए-नए पकवान बनाए जाते हैं और साथ ही नए कपड़े सिलवा कर पहने जाते हैं। दोस्तो को तोहफे दिए जाते हैं। इस त्योहार पर खास तौर पर सैवेया बनाने का चलन है। लोग नए-नए तरीकों से घरों में सैवेया बनाते हैं।

eid ईद स्पेशल: जाने ईद के बारे में कुछ खास बातें

ईद में क्यों निकाले जाते हैं फितरे

ईद के दिन नमाज पढ़ने से पहले एक परंपरा निभाई जाती है जिसे फितरा कहते हैं ये ईद के दिन नमाज पढ़ने से पहले अदा की जाती है। ये हर मुस्लमान के ऊपर फर्ज होता है कि वो अपने जायदाद में से कुछ हिस्सा परिवार के हर सदस्य के नाम से गरीबो में बांटे। ईद के दिन मुस्लमान 30 दिनों के बाद दिन में खाना खाते हैं। ईद में रोजे के पूरे होने की खुशी के साथ-साथ मुस्लमान इस बात के लिए भी खुदा का शुक्र अदा करते हैं कि वो पूरे महीने के रोजे रख पाए और सच्चे दिल से खुदा की इबादत में अपना पूरा वक्त दे पाए। इस दौरान हर कोई अपने आपसी झगड़े भूलाकर एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई देते हैं।

66 1 ईद स्पेशल: जाने ईद के बारे में कुछ खास बातें

ईद के दिन को लोग बहुत हा खास तरह से मनाते हैं। ये त्योहार बच्चे बड़े र बूढ़े सभी मिल कर और प्यार से मनाते हैं। ईद के मौके पर सब लोग एक दूसरे को गले मिल कर और पूरानी सारी नाराजगी भूल कर बधाई देते हैं।

rani 5 ईद स्पेशल: जाने ईद के बारे में कुछ खास बातेंरानी नक़वी

Related posts

UP News: योगी सरकार ने दो आईएएस व एक पीसीएस अधिकारी का किया तबादला

Rahul

जानें धनतेरस की पूजा का मुहूर्त और करें लक्ष्मी को प्रसन्न

shipra saxena

‘जन वेदना सम्मेलन’: राहुल ने मोदी पर किए 7 बड़े हमले

Rahul srivastava