लाइफस्टाइल

इन आसान तरीको कोअपना कर लगाए पढ़ाई में मन

tips, study, easy, student, internet, chat, girlfriend, boyfriend

नई दिल्ली। अगर आपका पढ़ने में मन ना लगे तो आप क्या करेंगे। अगर आप पढ़ेगे नहीं तो आपके एग्जाम में अच्छे मार्क्स नहीं आएंगे। लेकिन आपको इसके लिए परेशान होने की जरुरत नहीं है अपने पढ़ने का तरीका बदलकर पढ़ाई मे मन लगाया जा सकता है। एक इफेक्टिव स्टडी प्लान पढ़ाई को आसान और मजेदार बना देता है। जिससे आप हर टेस्ट में अच्छे मार्क्स ला पाएंगे आज हम आपको पढ़ाई में मन लगाने के तरीके बताएंगे जिससे आप पढ़ाई कर अच्छे मार्क्स ला पाएंगे।

tips, study, easy, student, internet, chat, girlfriend, boyfriend
Study

रोज का स्टडी प्लान बनाना

पढ़ाई शुरु करने से पहले मन पक्का कर लेना चाहिए इससे पढ़ाई में मन भी लगेगा और पढ़ा हुआ याद रहेगा।
आज जो पढ़ना है उसके पहले से सोचकर रखिए क्लास टेस्ट की तैयारी रखने के लिए भी समय देना चाहिए।

स्टडी प्लान में सभी सब्जेक्ट्स पर ध्यान देने के लिए स्टडी प्लानिंग करनी चाहिए।

नए तरीको को अपनाएं

कई टॉपिक्स को पुराने तरीकों से पढ़ना बोरिंग हो सकता है इसलिए नए तरीके बनाए जैसे पढ़ते समय खुद से सवाल पूछना टॉपिक पढ़कर उसे मन दोहराना और याद करने की कोशिश करना की मुख्य बिन्दु क्या थे।

किसी जवाब को पहेली बनाकर याद करना किसी कहानी या इंसान से जोड़कर समझना गणित भौतिकी और रसायन शास्त्र के फार्मूले को संक्षेप कोड याद करने की कोशिश करनी चाहिए।
पढ़ाई का माहौल बनाना

पढ़ने के लिए अच्छा माहौल मायने रखता है जिस जगह बैठकर पढ़ना हो वहां ध्यान बटाने वाली कोई चीज नहीं होनी चाहिए जैसे मोबाईल फोन टीवी कम्पूयटर या पालतू जानवर

पढ़ाई वाली जगह पर आरामदायक और भरपूर रोशनी वाली होनी चाहिए इससे आपकी कमर, आंखो और गर्दन पर किसी प्रकार का दर्द नहीं होगा दर्द के कारण भी पढ़ाई की एकाग्रता में कमी आती है।

सभी लोग सन्नाटे में नहीं पढ़ सकते हैं इसलिए अकेले पढ़ने में परेशानी हो तो धीमी आवाज में कोई म्यूजिक बजाना चाहिए इससे एकाग्रता शक्ति बढ़ती है।
टेंशन फ्री जीना

अपने मन को वश करके आप विचारों को कंट्रोल कर सकते है इससे आपको टेंशन फ्री रहने में पूरी हेल्प मिलेगी पढ़ते समय कोई बात बार याद आ सकती है ऐसे में खुद को समझाए कि आप उस बात को बाद में सोचेंगे। पढ़ते समय मन भटकाने वाली बातों से दूर रहना चाहिए। जैसे गर्लफेंड या घर बाहर फोन चलाने की टेंशन।

जरुरी चीजे पास रखना

पेन पेंसिल किताबें नोटबुक्स स्कूल बैग पानी या दूसरी जरुरी चीजें अपने पास रखनी चाहिए। पढ़ाई के लिए कम्प्यूटर को अपने पास तभी रखें जब उसकी जरुरत हो नहीं तो न रखें।

Related posts

इन टिप्स से दूर हो जाएगी पसीने की दुर्गंध

rituraj

पवित्र तुलसी आपको दे सकती है सुंदर त्वचा के साथ हेल्दी बाल, पढ़ें इसके फायदे

Rahul

अगर आपकी आखों की रोशनी हो रही कम, तो करें ये योगासन, मिलेगा फायदा 

Rahul