featured Breaking News देश राज्य

दिल्ली मेट्रो में खराबी के कारण स्टेशनों पर लगा लोगों का तांता

metro 1 दिल्ली मेट्रो में खराबी के कारण स्टेशनों पर लगा लोगों का तांता

नई दिल्ली। शनिवार के दिन सभी लोग भाई दूज का त्यौहार मना रहे हैं। लेकिन दिल्ली की धड़कन कही जाने वाली मेट्रो के कारण लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार के दिन मेट्रो के द्वारका-नोएडा रूट पर मेट्रो की रफ्तार तकनीकी खराबी के कारण थम गई जिससे यात्रियों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा। मेट्रो में खराबी के कारण स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई।

metro 1 दिल्ली मेट्रो में खराबी के कारण स्टेशनों पर लगा लोगों का तांता
technological glitch delay in delhi metro

जानकारी है कि सुबह तरीब 9.20 बजे आरके आश्रम से राजीव चौक पर पैंटोग्राफ तार में फंस गया। पैंटोग्राफ का तार में फंस जाने के कारण ट्रैक का इस्तेमाल नहीं हो पाया और मेट्रो नहीं चल पाई। जिसके बाद यात्रियों को इमरजेंसी केट से बाहर निकाला गया। ऐसे में द्वारका और नोएडा लाइन में लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। परिस्थिति को देखते हुए डीएसआरसी द्वारा कुछ इंतजाम किए गए। जिसके बाद मेट्रो को कुछ मेट्रों को नोएडा और कौशांबी से केवल यमुना बैंक तक चलाया गया।

डीएमआरसी द्वारा द्वारका से मेट्रो को करोब बाद तक चलाया गया। लेकिन मेट्रो में खराबी के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों के भारी जमावड़े को मेट्रो स्टेशन पर देखा गया। खासतौर पर वैशाली और राजीव चौक पर लोगों की भारी भीड़ को देखा गया। खराबी के कारण कौशांबी स्टेशन पर मेट्रो करीब 45 मिनट तक खड़ी रही। स्टेशन पर भैया दूज का त्यौहार होने के कारण महिलाओं को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Related posts

ज्योति के भाई ने दी सपना को धमकी, कहा हिम्मत है तो उंगली तोड़ के दिखाए

Breaking News

संपत्ति विवाद के कारण महिला ने ली जेठ, सास-ससुर की जान, राजस्थान में जलाए शव

Pradeep sharma

UP News: कानपुर में कपड़े के गोदाम लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

Rahul