नई दिल्ली। दिल्ली में क्राइम के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने वालों को हौसले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है दिल्ली का जहां एक पुलिस कांस्टेबल ने शराब के नशे में महिला कांस्टेबल के साथ अश्लील हरकतें की और साथ ही अपने कपड़े उतार कर गंदी हरकतें करने लगा। कांस्टेबल ने हद पार करते हुए अपने कपड़े उतारकर महिला कांस्टेबल के सामने ही हस्तमैथुन करने लगा। इस शर्मनाक हरकत के बाद आरोपी कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है।
बता दें कि मामला दिल्ली पुलिस ट्रेनिंग कैंप का है। जहां आरोपी कांस्टेबल (31) शराब के नशे में महिलाओं के मेस में पहुंच गया उस समय महिला कांस्टेबल शाम का नाश्ता कर रही थीं। आरोपी एक महिला के पीछे बैठकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध पर बदसलूकी करने लगा। महिला कांस्टेबलों ने आरोपी की हरकत के बारे में सीनियर अधिकारी से शिकायत की। सीनियर अधिकारी के धमकाने पर कांस्टेबल शांत होकर वहां से माफी मांग कर चला गया। लेकिन थोड़ी ही देर बाद आरोपी अपनी छत पर पहुंचा और अपने कपड़े उतारने लगा। इसके बाद दूसरी महिला कांस्टेबल के सामने हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया।
वहीं आरोपी की हरकत को देखते ही कुछ महिलाओं ने अलार्म बजा दिया। इस मामले की शिकायत सीनियर से की गई। शिकायत सुनते ही सीनियर अफसरों ने कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया। आरोपी को वहां महिला कांस्टेबल की ट्रेनिंग के लिए रखा गया था। आरोपी को सस्पेंड करने के बाद उस पर आंतरिक जांच के आदेश दिए गए हैं।