दुनिया

निर्वाचक मंडल में जीते डोनाल्ड ट्रंप, 20 जनवरी को बनेंगे अमेरिका के नए राष्ट्रपति

Donald trump निर्वाचक मंडल में जीते डोनाल्ड ट्रंप, 20 जनवरी को बनेंगे अमेरिका के नए राष्ट्रपति

वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इलेक्टोरल कॉलेज के लिए आवश्यक 270 वोटों की संख्या पार कर ली है। इससे वह आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति बन गए हैं। सीएनएन के मुताबिक, ट्रंप को 304 इलेक्टोरल वोट मिले जबकि हिलेरी क्लिंटन को 224 वोट मिले। छह मतदाताओं ने अन्य उम्मीदवारों को वोट दिए।

donald-trump

ट्रंप लोकप्रिय वोटों के मामले में हिलेरी से दो प्रतिशतांक से अधिक अंक पीछे रह गए थे। कांग्रेस के संयुक्त सत्र में इलेक्टोरल कॉलेज के नतीजों को छह जनवरी को आधिकारिक रूप से सत्यापित किया जाएगा।ट्रंप ने जारी बयान में कहा, “यह चुनाव उस आंदोलन का प्रतिनिधित्व करता है जिसमें लाखों मेहनती पुरूष और महिलाएं उनके पीछे थे।

हम इस ऐतिहासिक कदम से देश के भावी भविष्य को साकार कर सकते हैं। मैं हमारे देश को एकजुट करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा और सभी अमेरिकी लोगों का राष्ट्रपति बनूंगा। हम सभी एक साथ मिलकर अमेरिका को एक बार फिर से महान बनाएंगे। ट्रंप ने एक बार फिर अपनी जीत को ऐतिहासिक जीत बताया।

Related posts

चीन की अनोखी करतूत यूरोप पर फोड़ा कोरोना का ठीकरा..

Mamta Gautam

दुनिया के इन तीन देशों में नहीं मिली अक्षय कुमार की बेलबॉटम को जगह, वजह कर देगी हैरान

Rani Naqvi

पूर्व सदस्य संसद डॉ. कर्ण सिंह ने की नेपाल पीएम के बयान की निंदा

Rani Naqvi