धर्म

रमजान मे भूल कर भी न करें ये काम

ramadan 1 रमजान मे भूल कर भी न करें ये काम

नई दिल्ली। यूं तो रमजान में कई ऐसी बातें होती हैं जिन पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। ताकि रोजा टूटे नहीं क्योंकि कुछ काम ऐसे होते हैं जो इंसान अंजाने में कर जाता है और जिसके वजह से उसका रोजा खराब हो जाता है। तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे है कि रोजे के दौरान कौन से काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए।

ramadan 1 रमजान मे भूल कर भी न करें ये काम

बता दें कि आज रमजान के पाक महीने का 15 रोजा है। जिसे मंझला रोजा भा कहा जाता है। रमजान के 15वें रोजे को बहुत ही अहमियत दी जाती हैं यूं तो रमजान का हर एक रोजा एहम है लेकिन ऐसा माना जाता है कि पहली बार मौहम्मद साहब के नवासों ने 15 वां रोजा ही रखा था। जिसकी वजह से इसे खास माना जाता है। कहते हैं रमजान में रोजे रखने से घर की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। और बरकतों के दरवाजे खूल जाते हैं।

रोजे को दौरान किसी भी तरह के विपरित सेक्स के बारे में न सोचे इससे आपका रोजा टूट जाएगा। रोजे में किसी के साथ लड़ाई झगड़ा करने के लिए सख्त मना किया गया है क्योंकि रमजान प्यार से भरा महीना होता है इसमें लड़ाई करना मना है। रोजे में सबसे ज्यादा ध्यान अपने कपड़ो पर देना चाहिए। रमजान में सही और पूरे कपड़े पहने और बहुत ही सादे तरीके से रहे। ज्यादा फेशन में न रहे। रोजे में ज्यादा खाना नहीं खाना चाहिए इससे आपका डाइजिस्ट बिगड़ जाता है और अजीब डकारे आने से रोजा टूट जाता है। रोजे में ज्यादा जोर से भी नहीं हसना चाहिए और कम बातें करनी चाहिए जितना हो सके सोने की कोशिश करें।

वहीं अगर आप कुछ खरीदने जा रहे हैं तो कुछ भी खाने के बारे में न सोचे। अगर आप सोच रहे हैं की पतले होने का सबसे सही तरीका रोजा रखना है तो आप बिल्कुल गलत है ये सोच कर रोजा न रखे कि इससे आप पतले हो जाएंगे। रमजान में सबसे ज्यादा इस बात पर ध्यान रखे कि आपसे कोई बूरा काम न हो और सबसे ज्यादा रमजान में झूठ बोलने से बचे। रमजान में सेक्स करने के लिए सख्त मना किया गया है। रमजान में यौन कामों से बचना चाहिए। रोजे में अशलील बाते तो बिल्कुल न करें नहीं तो आपका रोजा खराब हो जाएगा।

Related posts

ब्राह्मण एकता समिति ने किया रक्तदान, परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर सैकड़ों की तादात में जुटे ब्राह्मण

bharatkhabar

कैसा रहेगा आपका आज का दिन-जाने सटीक राशिफल

mohini kushwaha

Papankusha Ekadashi 2021 : इस दिन रखा जायेगा पापांकुशा एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और कथा का महत्व

Kalpana Chauhan