नई दिल्ली। वैसे कोई कितना भी समझदार हो या बड़े-बड़े फैसले लेने में माहिर हो, लेकिन बात जब प्यार पर आती है तो अच्छे अच्छे लोगों का दिमाग घूम जाता है। डेट पर जाने के समय पर लोग एक्साईटेड रहते हैं, लेकिन ज्यादा एक्साईटेड होकर अक्सर गलती कर बैठते हैं। ये बात लड़के और लड़कियां दोनों पर लागू होती है।आपसे ऐसी कोई गलती ना हो इसलिए इन बातों पर ध्यान दें-
लड़कियों को आत्मविश्वास से भरे लड़के पसंद आते हैं, ना कि कन्फ्यूज लड़के इसलिए जब डेट पर जाना हो तो पहले सी ही जगह सोच लें। क्या ऑर्डर करना है और साथ ही जगह का भी खास ख्याल रखें। बहुत ज्यादा शांत जगह पर जाना गलत प्रभाव डाल सकता है वहीं बहुत ज्यादा शोरगुल वाली जगह आपके डेट को बर्बाद कर सकती है।
डेट पर अजीब सा एक रोमांच बना रहता है, लेकिन उसे बहुत ज्यादा सामने लाना लही नहीं है। बहुत ज्याद नर्वस होना भी सही प्रभाव नहीं डालता है। आप खुद को नार्मल रखें सामने वाला भी अपने आप नार्मल हो जाएगा। कोशिश करें कि सामने वाले को आप ज्यादा से ज्यादा सहज महसूस करा सकें।
अगर आप बातूनी हैं तो अपने आप को थोड़ा कंट्रोल करना भी जरुरी है।ऐसा ना हो कि आप बोलते रहें और सामने वाला बोर हो जाए वहीं बहुत ज्यादा शांत रहना भी डेट को बोरिंग बना सकता है।सकारात्मक सोच के साथ ही डेट पर जाएं. किसी भी चीज का दिखावा मत करें। आप जितने स्वभाविक रहेंगे, ये डेट उतनी ही यादगार बनेगी।