उत्तराखंड

सरकार की नीतियों से जनता परेशान, चाहती है परिवर्तन- भाजपा

parivartan yaatra nisank सरकार की नीतियों से जनता परेशान, चाहती है परिवर्तन- भाजपा

चंबा। सूबे में भारतीय जनता पार्टी अलग-अलग जिलों में परिवर्तन यात्राओं और रैलियों के जरिए लगातार कांग्रेस पर निशाना साधे है। सूबे की रावत सरकार की गलत नीतियों को लेकर जनता के बीच जा रही है। भाजपा अपने चुनावी अभियान के तौर पर निकाल रही परिवर्तन यात्रा के जरिए लगातार विपक्षी दलों और सरकार पर हमलावर है। कंडीसौड़ से चंबा पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल “निशंक” की अगुवाई में पहुंची परिवर्तन यात्रा का कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया।

parivartan-yaatra-nisank

इस यात्रा में पूर्व सीएम निशंक, मदन कौशिक, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, पूर्व सीएम बहुगुणा, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल सहित कई भाजपा नेताओं ने परिवर्तन यात्रा की अगुवाई की। इस दौरान आयोजित हुई जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने रावत सरकार और कांग्रेस की नीतियों को जन विरोधी बताते हुए । उन पर जमकर निशाना साधा। नेताओं ने कहा कि सरकार केवल घोषणा करती है, कामों के पूरे करने का कोई प्राविधान नहीं बनाती । सीएम रावत पर निशाना लेते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि सीएम रावत के कार्यकाल में विकास के नाम पर भ्रष्ट्राचार हुआ है। आज प्रदेश कांग्रेस और राज्य सरकार की गलत नीतियों के चलते कर्ज में डूबा हुआ है।

नेताओं ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते जनता अब सरकार से आजिज आ चुकी है। जनता सत्ता परिवर्तन होने की राह देख रही है। जनता ने मन बना लिया है कि सूबे की सत्ता को भाजपा को देना चाहती है। जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण है हमारी परिवर्तन रैलियों में जनता का जुड़ाव होना।

Related posts

उत्तराखण्ड सरकार ने लिए रोजगार वर्ष मनाने के अपने निर्णय को मजबूती देते हुए कैबिनेट में 3 बड़े फैसले

Rani Naqvi

पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे 18 हजार करोड़, मुख्य सचिव ने दी जानकारी

Aman Sharma

बदला मौसम का मिजाज, कहीं तेज बारिश तो कहीं तूफान

bharatkhabar