नई दिल्ली। टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी आजकल अपना पूरा समय अपने परिवार और बेटी जीवा को दे रहे हैं। धोनी ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी जीवा के एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है।
इसमें धोनी बेटी के साथ अलग ही अंदाज में मस्ती करते दिख रहे हैं। पापा धोनी के साथ बेटी भी काफी खुश नजर आ रही हैं। धोनी ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है जिसे अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। तो आप भी लुत्फ उठाईए इस क्यूट से वीडियो का…
बता दें कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके धौनी अब अक्टूबर तक इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। ऐसे में वो फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।